scorecardresearch
 

मुजफ्फरनगर में बहू ने ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा, बोलीं- घिनौनी हरकतों से आ गई थी तंग

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक 23 वर्षीय बहू ने कथित तौर पर लगातार हो रही छेड़खानी से तंग आकर अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी महिला को हिरासत में लिया है.

Advertisement
X
पीड़ित बहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर जाकिररोज गलत हरकत करता था (Photo-ITG)
पीड़ित बहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर जाकिररोज गलत हरकत करता था (Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब शुक्रवार को एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसके चलते ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती किया. पुलिस ने हमलावर पुत्रवधू को भी मौके से हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि घायल अत्याचारी ससुर अपनी पुत्रवधू के साथ आए दिन बुरा काम किया करता था. जिसके चलते मौका मिलते ही पुत्रवधू ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र की सफीपुर पट्टी इलाके का है. यहां रहने वाली 23 वर्षीय महिला सैय्यदा ने अपने 67 वर्षीय ससुर जाकिर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर रोज छेड़खानी करता था. सैय्यदा के दो मासूम बच्चे हैं और उसका पति शहजाद हरियाणा में रिक्शा चलाने का काम करता है. जिसके चलते घर में ससुर जाकिर और उसकी पुत्रवधू सैय्यदा अपने दो बच्चो के साथ रहती थी. 

यह भी पढ़ें: जयपुर डॉक्टरों का चमत्कार: गर्लफ्रेंड ने काट दिया था प्राइवेट पार्ट, डॉक्टरों ने वापस जोड़ा

आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि पुत्रवधू सैय्यदा हमेशा सबको बताती थी कि उसका ससुर उसके साथ गलत काम करता है. जिसके चलते आज मौका मिलते ही उसने धारदार ब्लेड से अपने ससुर जाकिर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

Advertisement

पड़ोसियों के मुताबिक, सैय्यदा के दो मासूम बच्चे हैं और उसका पति शहजाद हरियाणा में किराए पर रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता है. पति के बाहर रहने के कारण वह घर में अपने बच्चों और ससुर के साथ रहती थी. पड़ोसन नाज़रा ने बताया कि सैय्यदा ने पहले भी मोहल्ले के लोगों को रो-रोकर बताया था कि उसका ससुर उसके साथ ज्यादती और गलत काम करता है, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया.

यह भी पढ़ें: जिस लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था, वो निकली लेडी कॉन्स्टेबल, फिर 400 मीटर तक घसीटकर ले गई थाने

इस मामले को लेकर आलाधिकारियों का कहना है अभी किसी भी तरह की इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसमे आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement