scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Crash: दो दिन में ₹26000 सस्ती चांदी, सोना आज 3000 रुपये सस्ता

Gold-Silver Rate Crash Today: सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेज गिरावट आई है और खुलने के साथ ही ये क्रैश हो गई हैं. सोना 3000 रुपये से ज्यादा, तो चांदी 17000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है.

Advertisement
X
अचानक सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट. (Photo: PTI)
अचानक सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट. (Photo: PTI)

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में अचानक बड़ी गिरावट आई है. सरकार की ओर से गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद रॉकेट बनी इन कीमती धातुओं में तेज थम गई है. पहले चांदी और अब सोना भी भरभरार टूटा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर शुक्रवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही चांदी का भाव अचानक 17000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हो गया. वहीं दूसरी ओर कीमती पीली धातु सोना भी एक झटके में खुलने के साथ ही 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया. 

चांदी दो दिन से हो रही क्रैश 
Gold-Silver Import Duty Hike के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी आई थी और खासतौर पर चांदी 13 मई को ओपनिंग के साथ ही 22000 रुपये तक महंगी हो गई थी. लेकिन अगले ही दिन यानी 14 मई से इसकी तेजी पर ब्रेक लग गया और ये टूटने लगी. अब सिर्फ दो दिन में ही चांदी क्रैश (Silver Price Crash) हो गई है. 

जहां बीते कारोबारी दिन गुरुवार को 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी 2,91,102 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, तो शुक्रार को खुलते ही ये 2,73,636 रुपये पर आ गई, यानी 17,466 रुपये सस्ती हो गई. वहीं दो दिन में 1 Kg Silver Rate 3,00,238 रुपये से 26,602 रुपये तक घट गया है. 

अगर चांदी का हाई लेवल से तुलना करें, तो बता दें कि जनवरी महीने में पहली बार सिल्वर ने 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था और सारे रिकॉर्ड चोड़ते हुए 4,57,328 रुपये प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंची थी. ताजा गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने हाई से 1,83,692 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है.  

Advertisement

Gold की रफ्तार पर भी ब्रेक 
न सिर्फ चांदी, बल्कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद सोने की तेज रफ्तार पर भी शुक्रवार को अचानक ब्रेक लगा नजर आया. 5 जून की एक्सपायरी वाला वायदा सोना बीते कारोबारी दिन 1,61,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और अब ये फिसलकर  1,58,852 रुपये पर आ गया है. इस हिसाब से देखें, तो 10 Gram 24 Karat Gold 3,126 रुपये सस्ता हो गया है. 

चांदी की तरह अगर सोने के हाई लेवल से तुलना करें, तो ये पीली धातु भी काफी सस्ती बनी हुई है. Gold Life Time High एमसीएक्स पर 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है और यहां से अब ये 44,132 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement