अगर आप भी बिना रिस्क के किसी सरकारी योजना में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की योजना बेस्ट हो सकती है. डाकघर मंथली इनकम स्कीम (POMIS) कम रिस्क वाले निवेशकों के बीच एक फेमस सेविंग स्कीम है. यह हर महीने आपको इनकम देती है.
सरकार की ओर से सपोर्टिव यह छोटी बचत योजना खासतौर से रिटायर्ड लोगों और उन लोगों द्वारा ज्यादा पसंदी की जाती है, जो बाजार से जुड़े रिस्क के बिना रेगुलर इनकम चाहते हैं. कोई भी ज्वाइंट पोस्ट ऑफिस MIS अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है. अब आइए जानते हैं अगर कोई मंथली इनकम स्कीम अकाउंट में 15 लाख रुपये का निवेश करता है तो कितनी मंथली इनकम बन सकती है?
MIS अकाउंट के तहत लिमिट
पोस्ट ऑफिस की सरकारी योजना के तहत एक व्यक्ति एक अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. योजना के तहत फिलहाल 7.4 फीसदी हर साल की ब्याज दर मिलती है, जिसका पेमेंट हर महीने किया जाता है. डाकघर के सभी MIS अकाउंट्स में कुल मिलाकर एक व्यक्ति के लिए जमा राशि एक खाते में 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
हर महीने कितनी होगी इनकम
अगर आप पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम में 15 लाख रुपये एक बार में निवेश करते हैं तो आपकों करेंट इंटरेस्ट रेट 7.4% के हिसाब से एक मंथली 10 हजार रुपये मिल सकते हैं.
समय से पहले बंद करने पर जुर्माना
पोस्ट ऑफिस MIS खाते को, खाता खोलने की तारीख से एक साल पूरा होने से पहले बंद करने की अनुमति नहीं है. अगर अकाउंट 3 साल पूरे होने पर या उससे पहले बंद किया जाता है तो डिपॉजिट अकाउंट का 2 फीसदी काट लिया जाएगा और बाकी अमाउंट का पेमेंट कर दिया जाएगा.