scorecardresearch
 

EPFO Update: इंतजार जल्द होगा खत्म... UPI से निकलेगा PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी

PF UP Withdrawal Service Soon: देश के 7 करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ ग्राहकों को अब पीएफ के पैसों की निकासी के लिए इंतजार नहीं करना होगा. यूपीआई के जरिए पीएफ निकासी की टेस्टिंग पूरी कर हो गई है और ये सुविधा जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है.

Advertisement
X
जल्द यूपीआई के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर होगा पीएफ का पैसा. (Photo: Representative/ITG)
जल्द यूपीआई के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर होगा पीएफ का पैसा. (Photo: Representative/ITG)

अब पीएफ के पैसे निकालने के लिए क्लेम करना और डॉक्युमेंट सब्मिट करना पुरानी बात हो जाएगी, आपके फोन पर एक क्लिक के जरिए पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने उस सुविधा के परीक्षण को पूरा कर लिया है, जो सदस्यों को यूपीआई भुगतान गेटवे (UPI Payment Gateway) के जरिए पीएफ की रकम को निकालना आसान और तेज बनाएगी. मतलब साफ है कि ईपीएफओ मेंबर जल्द यूपीआई के जरिए पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे. 

फोन पर कुछ क्लिक, पैसा बैंक में
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी शेयर की. यूपीआई के जरिए पीएफ की निकासी सुविधा मिलने से क्लेम दाखिल करने और प्रोसेसिंग के लिए कई दिनों तक इंतजार खत्म हो जाएगा. इसके बजाय ईपीएफओ सदस्य जल्द ही पीएफ खाते में जमा पैसे सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे. सरकार का कहना है कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, जल्द अपने फोन पर कुछ ही टैप करके PF Withdrawal किया जा सकेगा. 

फिलहाल EPFO के सदस्यों को आमतौर पर अपने पीएफ के पैसे निकालने के लिए निकासी के दावे दाखिल करने पड़ते हैं और इसका प्रोसेस ऐसा है जो धीमा और कागजी कार्रवाई से भरा हुआ होता है. मनसुख मांडविया के मुताबिक, नई सुविधा के बाद खाते से निकाली गई राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी और ये ईपीएफओ की ओर से ग्राहकों की राहत के लिए उठाए जा रहे कदमों का एक हिस्सा है. 

Advertisement

ऐसे काम करेगी नई सुविधा 
PF को UPI से निकालने के लिए प्रस्तावित प्रणाली की बात करें, तो इसके तहत पीएफ खाते का एक निश्चित हिस्सा फ्रीज रहने की उम्मीद है. वहीं शेष राशि के एक बड़े हिस्से को यूपीआई से जुड़े बैंक खातों के जरिए निकालने की अनुमति मिल सकती है. कथित तौर पर ग्राहक बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए, अपने यूपीआई पिन का उपयोग कर सकेंगे. एक बार पैसा बैंक खाते में पहुंच जाने के बाद, सदस्य इसका उपयोग स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं, चाहे वह डिजिटल भुगतान से करें या फिर एटीएम (PF From ATM) के माध्यम से नकदी निकासी करनी हो. 

7 करोड़ लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI से पीएफ के पैसे की निकासी की सुविधा से देश के 7 करोड़ से अधिक ईपीएफओ सदस्यों को लाभ मिलेगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो ईपीएफओ इस सुविधा के सुचारू रूप से लागू करने के लिए अब सिर्फ सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं को ठीक करने पर काम कर रहा है. कई वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए आपात स्थितियों के दौरान या फिर ऐसे समय में जब विशेष रूप से तत्काल पैसे की जरूरत होती है, पीएफ की रकम तक तेज पहुंच उपयोगी साबित हो सकती है.

EPFO जल्द व्हाट्सएप पर भी!
ईपीएफओ लगातार ग्राहकों की सुविधा के लिए कदम उठा रहा है और रिपोर्ट्स की मानें, तो जून महीने से EPFO व्हाट्सएप के माध्यम से भी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इससे ग्राहकों को पीएफ बैलेंस की जांच करने, पिछले 5 ट्रांजैक्शन देखने समेत अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement