scorecardresearch
 

Delhi Lakshmi Yojna: लक्ष्मी योजना में दो तरीकों से मिलेंगे ₹2500 मंथली, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Delhi Lakshmi Yojna: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करना बेहद आसान है और आप महज पांच मिनट में इस काम को पूरा कर सकते हैं और साथ ही अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

Advertisement
X
रक्षा बंधन से लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट में हर महीने 2500 रुपए आएंगे. (Photo: GettyImage)
रक्षा बंधन से लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट में हर महीने 2500 रुपए आएंगे. (Photo: GettyImage)

दिल्ली सरकार (Delhi Govt) द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई मंथली इनकम स्कीम 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' (Delhi Lakshmi Yojna) के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल अगस्त की शुरुआत के साथ ही शुरू हो गया है, जिसके जरिए अप्लाई करना बेहद आसान है और घर बैठे महज 5 मिनट में आ आवेदन कर सकते हैं. इस स्कीम में पात्र महिलाओं को 2500 रुपये मंथली का आर्थिक मदद दी जाएगी, जो दो तरीकों से ली जा सकती हैं.  

5100Cr का बजट, 17 लाख महिलाओं को लाभ
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 1 अगस्त को दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल को लॉन्च किया गया. दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की ओर से इस स्कीम का वादा किया गया था और इसके लिए सरकार की ओर से 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. इस योजना से दिल्ली की मूल निवासी करीब 17 लाख पात्र महिलाओं को फायदा मिलेगा. 

2500 रुपये पाने के ये दो तरीके 
दिल्ली सरकार की ओर से Delhi Lakshmi Yojna की पात्र महिलाओं को जो 2500 रुपये की राशि हर महीने दी जाएगी. उसे दो कैटेगरी में डिवाइड किया गया है. 

पहला तरीका: लाभार्थी महिला प्रति माह अने बैंक खाते में  बैंक अकाउंट में 1500 रुपये मंथली की RD/FD की जाएगी, जबकि 1000 रुपये उसके डिजिटल वॉलेट में भेजे जाएंगे. 

Advertisement

दूसरा तरीका: लाभार्थी सरकार की ओर से दिए जा रहे पूरे 2500 रुपये की रेकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकती है. 3 साल के बाद ब्याज समेत यह पूरा पैसा उन्हें दे दिया जाएगा. 

आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • लक्ष्मी योजने के ऑनलाइन पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे अप्लाई/रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
  • पात्रता से जुड़े सवाल आएंगे, सही जवाब देकर वेरिफाई करें. 
  • आधार कार्ड में दर्ज अपनी जानकारी और परिवार की डिटेल भरें. 
  • बैंक अकाउंट डिटेल भरें, जिसमें योजना की राशि DBT से आएगी. 
  • अब सभी जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करना होगा. 
  • अब एक बार पूरी तरह पढ़ने के बाद इसे सब्मिट करें. 
  • इसके बाद दिल्ली का 10 साल से स्थानीय निवासी प्रूफ देना होगा. 
  • आप MP/MLA का अनुशंसा पत्र निवास के प्रूफ की कॉपी अपलोड करें. 
  • इसके बाद एप्लीकेशन के एकनॉलेजमेंट रिसीप्ट डाउनलोड करके रख लें. 

सफलता पूर्वक आवेदन सब्मिट करने के बाद आप इसी आधिकारिक साइट के जरिए अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए पोर्टल के होमपेज पर ट्रैक एप्लीकेशन या फिर एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करके अपनी आवेदन संख्या और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपको अप्रूवल या रिजेक्टेड की डिटेल दिख जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement