scorecardresearch
 

भारत में क्यों खरीद रहे हैं रईस अरबों के घर, मुंबई से गुरुग्राम तक हुईं बड़ी डील

मुंबई से लेकर गुरुग्राम तक, रईस और बड़े कारोबारी आलीशान प्रॉपर्टी पर जमकर पैसा लगा रहे हैं. आखिर देश में कहां बिक रहे हैं सबसे महंगे घर और किन लोगों ने करोड़ों की ये प्रॉपर्टी खरीदी हैं?

Advertisement
X
रईसों की पहली पसंद बने ये शहर (Photo-ITG)
रईसों की पहली पसंद बने ये शहर (Photo-ITG)

भारत में लग्जरी घरों की कीमतें नए रिकॉर्ड बना रही हैं. मुंबई के समुद्र किनारे बने आलीशान अपार्टमेंट से लेकर गुरुग्राम के सुपर-लग्जरी पेंटहाउस तक, 2026 में कई ऐसी प्रॉपर्टी डील हुईं, जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. एंजेल वन के संस्थापक दिनेश ठक्कर ने मुंबई के जुहू में करीब 711 करोड़ रुपये में एक पूरी रिहायशी इमारत खरीदने का समझौता किया तो वहीं, गुरुग्राम में उद्यमी मानव सरदाना ने 271 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदा.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मुंबई और गुरुग्राम में कई बड़े कारोबारी, निवेशक और उद्योगपति महंगी रिहायशी प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. जानते हैं 2026 में अब तक सामने आई कुछ सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील्स के बारे में.

दिनेश ठक्कर का ₹711 करोड़ का आलीशान घर

मुंबई के जुहू में एंजेल वन के संस्थापक, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश ठक्कर ने एम्बेसी डेवलपमेंट्स के प्रोजेक्ट एम्बेसी टेराजा में करीब 711 करोड़ रुपये में पूरी रिहायशी इमारत खरीदने का समझौता किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस सौदे के लिए ठक्कर के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे. यह इमारत ग्राउंड फ्लोर के अलावा सात मंजिलों वाली है और इसका RERA कारपेट एरिया करीब 63,000 वर्ग फुट है. इस हिसाब से कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 40 साल किराये पर रहे, सिर्फ 12वीं पास, अब 711 करोड़ रुपये में खरीद डाला फ्लैट का पूरा टावर ही, दिनेश ठक्कर की कहानी?

तान्या दुबाश से जुड़ी ₹294 करोड़ से ज्यादा की डील

मुंबई के वर्ली स्थित नमन ज़ैना प्रोजेक्ट में तान्या दुबाश और शौला रियल एस्टेट्स से जुड़ी दो अपार्टमेंट की खरीद 2026 की बड़ी प्रॉपर्टी डील्स में शामिल है.  यह डील इसलिए भी अहम है क्योंकि मुंबई के वर्ली इलाके में समुद्र के नजारे वाले प्रीमियम अपार्टमेंट की मांग लगातार बनी हुई है, यहां बड़े आकार के घर, बेहतर लोकेशन और निजी सुविधाएं अल्ट्रा-रिच खरीदारों को आकर्षित करती हैं.
 
मानव सरदाना का ₹271 करोड़ का पेंटहाउस

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड इलाके में स्थित DLF के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट 'द डहलियाज' में उद्यमी मानव सरदाना ने करीब 271 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदा. रिपोर्ट के मुताबिक, यह देश की सबसे महंगी सिंगल आवासीय यूनिट डील्स में से एक है. इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फुट और कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फुट है. कुल कीमत के आधार पर इसका मूल्य सुपर एरिया पर करीब 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट और कारपेट एरिया पर लगभग 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठता है.

Advertisement

इस सौदे की खास बात यह है कि इतनी बड़ी रकम एक ही पेंटहाउस के लिए दी गई है. इससे पता चलता है कि गुरुग्राम भी अब देश के सबसे महंगे आवासीय बाजारों में अपनी जगह मजबूत कर रहा है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं 271 करोड़ का पेंटहाउस खरीदने वाले मानव सरदाना, छोटी फैक्ट्री से बनाया अरबों का साम्राज्य

मधुसूदन केला का ₹121 करोड़ का अपार्टमेंट

निवेशक मधुसूदन केला ने गुरुग्राम में DLF के द डहलियाज प्रोजेक्ट में करीब 121 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा. इस सौदे को 2026 की प्रमुख लग्जरी प्रॉपर्टी खरीद में गिना गया है. इस प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की बिक्री गुरुग्राम के प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार की बढ़ती मांग को दिखाती है. यहां खरीदार सिर्फ घर नहीं, बल्कि बेहतर लोकेशन, निजी सुविधाओं और खास जीवनशैली के लिए भी बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement