गुरुग्राम
गुरुग्राम (Gurugram) भारतीय गणराज्य के प्रांत हरियाणा का एक जिला है (District of Haryana), जिसकी सीमा भारत की राजधानी दिल्ली से मिलती है. यह भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा है (Part of NCR). यह जिला राज्य के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में स्थित है (Geographical Location of gurugram). इसका मुख्यालय गुरुग्राम शहर में स्थित है (Gurugram District Headquarters). यह हरियाणा के चार प्रमंडलों में से एक है. (Gurugram Division). इसका क्षेत्रफल 1,258 वर्ग किमी है (Gurugram Total Area).
2011 की जनगणना के मुताबिक गुरुग्राम जिले की जनसंख्या 15.14 लाख है (Gurugram Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 1204 लोग रहते हैं (Gurugram Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 854 महिलाओं का अनुपात है (Gurugram Sex ratio). इस जिले की साक्षरता दर 84.70 फीसदी है, जिसमें 90.46 फीसदी पुरूष और 77.98 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Gurugram Literacy Rate). गुरुग्राम जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिसके अंतर्गत कुल नौ विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें से चार गुरुग्राम जिला के अंदर हैं (Gurugram Constituencies).
गुरुग्राम नाम का जिक्र हिन्दू ग्रंथो में भी मिलता है. माना जाता है कि यह गुरु द्रोणाचार्य का गांव है, जहां उन्होंने पांडवों और कौरवों को शिक्षा दी थी. महाभारत काल में युधिष्ठिर ने गुरुग्राम को अपने गुरु द्रोणाचार्य को उपहार स्वरूप दिया था. गुरुग्राम पर हमेशा से दिल्ली की गद्दी पर बैठे राजपूत, यदुवंशी, मराठा और मुगलों जैसे राजाओं और बादशाहों ने राज किया है (Gurugram History).
गुरुग्राम जिले की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य के गठन के साथ हुई थी. पहले इसका नाम गुड़गांव था, जिसे 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार बदलकर गुरुग्राम कर दिया (Gurugram Naming).
गुरुग्राम में मुख्य रूप से गेहूं, तिलहन, बाजरा, ज्वार और दलहन जैसी फसलों की खेती होती है (Gurugram Agriculture).
गुरुग्राम को साइबर सिटी के रूप में नई पहचान मिली है. सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सर्विस इंडस्ट्री में गुरुग्राम ने 2018 में कुल 18,000 करोड़ रुपए का निर्यात किया. यहां पर कई बहुराष्ट्रीय कुपनियां स्थापित हैं. गुरुग्राम में सूती वस्त्र, यंत्रचालित बुनाई और कृषि उपकरणों से जुड़े उद्योग हैं (Gurugram Economy).
गुरुग्राम में लग्जरी घरों की मांग के बीच टोनिनो लैम्बॉर्गिनी रेजिडेंस के पहले चरण की सभी इकाइयां बिक गई हैं. सिग्नेचर ग्लोबल और इटली के लग्जरी ब्रांड टोनिनो लैम्बॉर्गिनी अब इस परियोजना का दूसरा चरण लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं.
बालाजी धाम के दर्शन कर परिवार घर लौट रहा था, इसी बीच रास्ते में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
गुरुग्राम में महिला बाइकर शिवानी चौहान रोड रेज केस में SIT की रिपोर्ट सामने आ गई है. जांच में पाया गया है कि आरोपी कल्याण बैसला ने जानबूझकर अपनी कार से शिवानी की बाइक में टक्कर मारी थी. ऐसे में पुलिस ने चार्जशीट में हत्या की कोशिश समेत सभी धाराएं बरकरार रखने का फैसला किया है.
हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है. बिजली कर्मचारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है. CM सैनी ने कर्मचारियों को कंपनी का प्राइवेटाइजेशन न होने का भरोसा दिया है.
बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के कारण हरियाणा के गुरुग्राम में गंभीर संकट पैदा हो गया है. बिजली कटौती की वजह से करीब 36 से 40 घंटों से साइबर सिटी के दर्जनों इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है. आम लोगों को न तो बिजली मिल पा रही है और न ही पानी. इस हड़ताल का सबसे बुरा असर गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़ा है. सेक्टर 37, कादीपुर और दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया की सैकड़ों फैक्ट्रियों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है.
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के करीब 98% अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं. ओल्ड गुरुग्राम में 50,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई, जबकि शहर के करीब 50 इलाके सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं.
बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में बिजली संकट गहरा गया है. दौलताबाद, कादीपुर और सेक्टर-37 के औद्योगिक क्षेत्रों में 36 से 40 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है. 1500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन ठप होने से करोड़ों के नुकसान का अंदेशा है. लाखों उपभोक्ता भी बिजली संकट से प्रभावित हुए हैं.
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में बड़ा संकट खड़ा हो गया है. शहर के कई इलाकों में 36 से 40 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उद्योगों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सेक्टर-37, दौलताबाद और कादीपुर की 1,500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ है. त्योहारी सीजन से पहले फैक्ट्रियों के ऑर्डर अटकने और करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
दिल्ली-NCR में खासकर गुरुग्राम के लग्जरी हाउसिंग मार्केट में घर खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ रही है. फेस्टिव सीजन में घर खरीदने वालों को लुभाने के लिए रियल एस्टेट डेवलपर्स खास ऑफर्स लेकर आए हैं.
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण राज्य में गंभीर बिजली संकट पैदा हो गया है. गुरुग्राम, नूंह, सोनीपत, रोहतक और रेवाड़ी जैसे प्रमुख जिलों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. अकेले गुरुग्राम में 50 हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल है और लगभग 1800 औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन पूरी तरह रुक गया है. लोगों को पीने के पानी की समस्या और इन्वर्टर बैकअप खत्म होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली विभाग के करीब 98 प्रतिशत यानी लगभग 40 से 50 हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं.
हरियाणा में 40 हजार बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूह समेत कई जिलों में भारी बिजली संकट खड़ा हो गया है. बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है और लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारी निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, जबकि सरकार उनसे बातचीत कर समस्या सुलझाने का प्रयास कर रही है.
बिजली विभाग के करीब 40,000 कर्मचारियों और इंजीनियरों की स्ट्राइक से हरियाणा में बड़ा संकट खड़ा हो गया है. स्ट्राइक के कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह सहित कई इलाकों में बिजली कटौती, पानी की सप्लाई और उद्योग पर भारी असर देखने को मिल रहा है.
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गुरुग्राम समेत कई जिलों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई. आधी रात से सुबह 7 बजे तक DHBVN के टोल-फ्री नंबर पर करीब 5,500 शिकायतें दर्ज हुईं. विवाद की जड़ गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर को बिजली वितरण का लाइसेंस देने का फैसला है, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं.
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम के दर्जनों इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है. आधी रात से बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानी हो रही है. DHBVN को 7 घंटे में 5,500 शिकायतें मिली हैं.
अशनीर ग्रोवर ने गुरुग्राम के DLF Camellias के अंदर की झलक दिखाई, जहां ₹100 करोड़ तक के लग्जरी अपार्टमें में बॉलिंग एली, प्राइवेट थिएटर, हरे-भरे बगीचे और कई खास सुविधाएं मौजूद हैं.
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है. गुरुग्राम, सोनीपत से लेकर नूंह तक में ब्लैकआउट हो गया है. इससे फैक्ट्रियों का कामकाज ठप हो गया है और शहर में अंधेरा छा गया है. बिजली न आने से लोग परेशान होकर सड़कों पर उतर आए हैं.
मुंबई से लेकर गुरुग्राम तक, रईस और बड़े कारोबारी आलीशान प्रॉपर्टी पर जमकर पैसा लगा रहे हैं. आखिर देश में कहां बिक रहे हैं सबसे महंगे घर और किन लोगों ने करोड़ों की ये प्रॉपर्टी खरीदी हैं?
गुरुग्राम नगर निगम ने सार्वजनिक जगहों पर पान, गुटखा, तंबाकू थूकने और च्यूइंग गम फेंकने पर चालान काटने का आदेश जारी किया है. जानें किन जगहों पर लागू होंगे नियम. जानें क्या है पूरा मामला.
हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. HERC ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का जिम्मा निजी कंपनी इलेवन पावर को 25 साल के समानांतर लाइसेंस पर सौंपा है. इसके विरोध में बिजली निगम कर्मचारियों ने 22 से 24 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है.
दशहरे के मौके पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा के लिए 13 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. दिल्ली में करीब 10 हजार, गुरुग्राम में 2,200 और फरीदाबाद में 1,200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. गुरुग्राम में 66 रावण दहन स्थलों और 17 धार्मिक जुलूसों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और चोरी-झपटमारी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए तैयारी की है.
हरियाणा एसटीएफ की जांच में बंबीहा गैंग से जुड़े कथित आपराधिक सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. आरोप है कि नेटवर्क सोशल मीडिया से युवाओं को जोड़कर रंगदारी, गोलीबारी और हवाला के जरिए रकम पहुंचाने में शामिल था.