सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेस 516 अंक टूटकर 77,328 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 150 अंक को गिरकर 24,176 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक में 736 अंकों की गिरावट आई.
इस गिरावट के कारण निवेशकों की वैल्यूवेशन में कटौती देखने को मिली और BSE मार्केट कैपिटलाइजेशन 475 अंक से घटकर 473.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. इसका मतलब है कि निवेशकों की वैल्यूवेशन में शुक्रवार को 1.50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
बीएसई टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट SBI के शेयरों में रही, जो 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 1019 पर बंद हुआ. इसके साथ ही HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और महिंद्र एंड महिंद्रा के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट रही. 14 शेयरों में तेजी रही, जबकि 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.
SBI में भारी गिरावट के कारण पीएसयू बैंक सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर नजर आया. इसके साथ ही आयल एंड गैस, मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टर भी दबाव में दिखाई दिया.
क्यों आई शेयर बाजार में आज गिरावट?
2,217 शेयरों में गिरावट
गौरतलब है कि शुक्रवार को कारोबार के दौरान बीएसई पर कुल 4,406 शेयरों का ट्रेड हुआ, जिसमें 2,020 शेयरों में तेजी रही और 2,217 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 169 शेयर अनचेंज रहे. 219 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर रहे और 23 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर रहे. 9 शेयरों में लोअर सर्किट देखा गया.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)