scorecardresearch
 

Stock Market Crash: 'अभी और होगा बर्बाद...' एक्‍सपर्ट ने कहा- यहां से 1600 अंक टूटेगा निफ्टी!

शेयर बाजार में भारी गिरावट आने वाली है. जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि यहां से निफ्टी अगले तीन महीनों में 1600 अंक तक टूट सकता है. अगर सच में ऐसा होता है तो निफ्टी 21000 लेवल पर आ सकता है.

Advertisement
X
1600 अंक और गिर सकता है निफ्टी. (Photo: File/ITG)
1600 अंक और गिर सकता है निफ्टी. (Photo: File/ITG)

भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भारी गिरावट आई है. स्मॉल और मिडकैप में तबाही मची हुई है. शेयर बाजार का हर निवेशक परेशान है, क्‍योंकि पिछले 4 दिनों में उनके पोर्टफोलियो ने हरा रंग नहीं देखा है. अब मार्केट में मंदी हावी होती हुई दिखाई दे रही है. 

इस बीच, जेएम फाइनेंशियल के टेक्निकल एक्‍सपर्ट का कहना है कि 22000 से नीचे जाने पर मार्केट की स्थिति बुरी तरह प्रभावित होगी और अगले तीन महीनों में NSE निफ्टी में 1500 से 1600 अंकों की एक और गिरावट आ सकती है. अगर ये अनुमान सही होता है तो निफ्टी आने वाले तीन महीनों में 21000 का लेवल टच कर जाएगा. 

जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि बाजार ज्‍यादा निराशा के दौर से गुजर रहा है, और निफ्टी के लिए 22,550-22,180 का स्तर निर्णायक है. अगर बाजार में सुधार शुरू होता है, तो लार्जकैप शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है. अगर रिकवरी फेल होती है और निफ्टी 22,000 से नीचे गिरता है तो अगले तीन महीने में 1,500-1,600 अंकों की और गिरावट की उम्मीद की जा सकती है. 

शॉर्ट टर्म में मजबूत गिरावट
जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि बीते दिनों में, जब भी मार्केट ने 200-सप्ताह के ईएमए को तोड़ा है, तो शॉर्ट टर्म में इसमें मजबूत गिरावट देखी गई है, लेकिन लॉन्गटर्म में पैसा बना है और निवेशकों के लिए कुछ बेहतरीन अवसर बने हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि निफ्टी की बाजार स्थिति में भारी गिरावट आई है, केवल 24 प्रतिशत शेयर ही अपने 50-डे मूविंग एवरेज (DMA) से ऊपर कारोबार कर रहे हैं. केवल 22 प्रतिशत शेयर ही अपने 200-डीएमए से ऊपर हैं, जिससे लार्जकैप शेयरों की बाजार स्थिति तनावपूर्ण होने के कगार पर है.

Advertisement

Nifty Chart

 ओवरऑल मार्केट में गिरावट
JM Financial ने कहा है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि कमजोरी केवल मिडकैप और स्मॉलकैप तक ही सीमित नहीं है. निफ्टी 50 में भी आंतरिक विस्तार में काफी गिरावट देखी जा रही है. लार्जकैप के लिए 50-डीएमए विस्तार में हालिया उछाल ने स्थिरता के पहले संकेत दिए. हालांकि, जेएम फाइनेंशियल ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के अलग-अलग कैटेगरी में बढ़ते बाजार तनाव को इस बात का संकेत माना कि बाजार की व्यापकता में सुधार की नींव रखी जा रही है. 

मिडकैप ने लार्जकैप की तुलना में अच्‍छा रिटर्न दिया
जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि निफ्टी ने लंबे समय तक निफ्टी मिडकैप 100 के मुकाबले खराब प्रदर्शन किया है और निफ्टी-टू-मिडकैप 100 रेशियो 2021 से लगातार गिरावट के रुझान में है, जो यह दिखाता है कि मिडकैप ने लंबी अवधि में लार्जकैप की तुलना में काफी बेहतर परफॉर्मेंश कर रहा है. 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह रेशियो ऐतिहासिक चरम सीमा के करीब पहुंच रहा है. जेएम फाइनेंशियल के अनुसार, इन एवरेज से ऊपर लगातार बढ़ोतरी और उसके बाद उच्च स्तर पर पहुंचना, लार्जकैप शेयरों की ओर स्‍ट्रक्‍चरल बदलाव की मजबूती पेश करता है. 

आज कैसा है मार्केट का हाल?
BSE सेंसेक्‍स आज दिन के हाई लेवल से 1200 अंक से ज्‍यादा गिर गया है और 72,585.92 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी करीब 300 अंक गिरकर 22,400 के नीचे कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक में भी 1000 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट देखी जा चुकी है. मिडकैप और स्‍मॉलकैप में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई है. निफ्टी मिडकैप 3.16 प्रतिशत और निफ्टी स्‍मॉलकैप 3.64 फीसदी गिरा है. 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement