scorecardresearch
 

फटाफट खोजिए... आपके पास भी है ये वाला 50-100 रुपये का नोट, तो झटके में बन जाएंगे लखपति!

Old Banknote Demand: अगर आपको किसी पुरानी डिजाइन या यूनीक नंबर वाला पुराना करेंसी नोट दिख जाए, तो उसे अपने पास सहेज कर रखें, क्यों ये आपको अमीर बना सकता है.

Advertisement
X
पुराने खास डिजाइन और यूनीक नंबर वाले नोटों की तगड़ी डिमांड. (Photo: ITG)
पुराने खास डिजाइन और यूनीक नंबर वाले नोटों की तगड़ी डिमांड. (Photo: ITG)

आपके घर की पुरानी अलमारी या पर्स को फेंकने या साफ करते समय थोड़ा ध्यान से देखें कि कहीं कोई पुराना करेंसी नोट तो नहीं पड़ा है, जिसे आप ये सोचकर अनदेखा करें कि, 'ये काफी पुराना है और पता नहीं चलेगा भी या न', ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा 50-100 रुपये का नोट भी आपको झटके में लखपति या करोड़पति बना सकता है. दरअसल, करेंसी कलेक्टर अच्छी तरह से संरक्षित, दुर्लभ या विशिष्ट नंबरों वाले नोटों के लिए अच्छी कीमत चुका रहे हैं.

पुराने नोटों की यहां तगड़ी डिमांड
पुराने इंडियन करेंसी नोटों में संग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी ने इन भुला दिए गए करेंसी नोटों की डिमांड में तगड़ा इजाफा किया है और इनका बड़ा बाजार बनता जा रहा है. इनके बड़े और आकर्षक सौदे हो रहे हैं. देशभर में दुर्लभ सीरियल नंबर, छपाई की त्रुटियों वाले या फिर अच्छी तरह से संरक्षित किए गए पुराने डिजाइन वाले नोटों के लिए करेंसी कलेक्टर उसकी वैल्यू से कहीं ज्यादा कीमत दे रहे हैं. 

यूनीक सिरियल नंबर वाले नोट
पुराने नोटों की डिमांड में सबसे पॉपुलर एक खास यानी यूनीक नंबर वाले देखने को मिल रहे हैं. जैसे किसी नोट पर 786 नंबर हो, तो इस सेकेंडरी मार्केट में उसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है. संग्राहक अक्सर ₹5, ₹10, ₹20 और ₹100 जैसे आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले नोटों के अंतिम तीन अंकों पर फोकस सकते हैं और 786 नंबर में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं. 

Advertisement

ट्रेंड में आए पुराने ₹50 के नोट 
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ओल्ड करेंसी मार्केट में पुरानी डिजाइन वाले नोटों की भी बड़ी डिमांड देखने को मिल रही है. सर्कुलेशन में नए के आने और सप्लाई बिल्कुल कम होने के चलते पुराने डिजाइन वाले ₹50 के नोटों की मांग तेज है. एक बिल्कुल नया सा दिखने वाला पुरानी डिजाइन का 50 रुपये का नोट, जिस पर कोई दुर्लभ सीरियल नंबर हो या छपाई की कोई त्रुटि हो, कुछ हजार रुपये से लेकर कई लाख और कुछ मामलों में तो करोड़ों में बिक सकता है. नोट जितना दुर्लभ होता है, खरीदार उसे खरीदने के लिए उतनी ही अधिक कीमत देने को तैयार रहते हैं. 

कीमत सेट करने से पहले जांच 
सोशल मीडिया पर तमाम करेंसी कलेक्टर से जुड़े वीडियोज में बेहद दुर्लभ नोटों को प्रदर्शित किया जाता है, जो सीमित संख्या में छपे हुए हों, या फिर उनका सीरियल नंबर बेमेल हो ऐसे नोटों डिमांड में रहते हैं. हालांकि, Social Media पर पुराने नोटों को लेकर किया जाने वाला हर वायरल दावा वास्तविक बाजार मूल्य को नहीं दर्शाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि संबंधित नोट की उच्च कीमत तय करने से पहले प्रामाणिकता, दुर्लभता और वर्तमान डिमांड की पुष्टि की जाती है. 

Advertisement

ध्यान रखें, कहीं ठग न जाएं 
सोशल मीजिडा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने पुराने दुर्लभ नोटों के इस सेकेंडरी मार्केट को खासा पॉपुलर बनाया है. इसके साथ ही Online Sale भी अब काफी आसान और सरल हो गई है. सेलर अपने पास मौजूद पुराने नोट की तस्वीरें अपलोड करके कीमत तय कर सकते हैं और सीधे खरीदारों के साथ बातचीत कर सकते हैं. इस मार्केट के जरिए धोखाधड़ी की कोशिशों के मामले भी तेजी से बढ़ गए हैं. 

इसलिए जरूरी है कि ऑलनाइन बिक्री करते समय सावधानी बरतें. आपको फ्रॉड करने वालों से अनचाहे कॉल और मैसेज आ सकते हैं जिनमें तुरंत खरीदार मिलने का वादा किया जाता है या कीमत को बढ़ा-चढ़ाकर ऑफर किया जा सकता है. आपको खुद को इन धोखेबाजों के झांसे में आने से बचाना है और अपनी बैंकिंग डिटेल को इनके साथ शेयर नहीं करना है, न ही कोई प्री-पेमेंट करना है. जरूरी है कि करेंसी सेल करते समय विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें, जिसका आधिकारिक कम्युनिकशन रूट्स पता कर सकें और इंडिपेंडेंट ऑथेंटिकेशन भी कर सकें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement