scorecardresearch
 

NEET प्रोटेस्टः कटिहार में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पटना में 268 पर नामजद FIR, 56 गिरफ्तार

नीट प्रोटेस्ट के दौरान पटना में हुई हिंसा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. पटना के तीन अलग-अलग थानों में 2500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
पटना प्रोटेस्ट में हुई हिंसा को लेकर तीन थानों में केस (Photo: ITG)
पटना प्रोटेस्ट में हुई हिंसा को लेकर तीन थानों में केस (Photo: ITG)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं. नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार जैसी मांगों को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन की आंच बिहार पहुंच गई है. बिहार की राजधानी पटना के साथ ही कटिहार, बेगूसराय और अन्य जिलों में भी छात्रों ने प्रदर्शन किए.

कटिहार में हुए छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए. कटिहार समाहरणालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की. इस घटना में सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए. सीओ को आंख पर चोट आई है. सीओ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि उग्र प्रदर्शनकारी समाहरणालय के मुख्य द्वार पर तोड़-फोड़ कर रहे थे.

उसी समय कटिहार के सीओ सोनू भगत प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए. प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे सोनू भगत पर भी उग्र छात्रों ने पथराव कर दिया. एक पत्थर उनकी आंख पर लगा. घायल सीओ को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट की आंच पटना पहुंची... प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने, पथराव और आंसू गैस के गोले चले

Advertisement

घायल सीओ ने कहा है कि आंदोलन में शामिल लोग कहीं से भी छात्र नहीं लग रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे पैसे देकर उपद्रवियों को लाया गया हो. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के लिए परमिशन भी नहीं ली गई थी. हालात काबू करने, शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसी बीच पत्थर या पानी की बोतल मेरी आंख में लगी. मेरे पैर में भी चोट आई है.

पटना में 268 पर नामजद मुकदमा

पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव को लेकर अब एक्शन शुरू हो गया है. प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर पटना पुलिस ने 56 लोगों को गिरफ्तार किया है. तीन थानों में 268 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और 2500 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है. ये मुकदमे पटना के तीन अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं. पटना शहर कोतवाली में 85 नामजद और एक हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: पटना में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अकेले कोतवाली की पुलिस ने ही 45 लोगों को गिरफ्तार किया है. गांधी मैदान थाने में 88 नामजद, 500 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. गांधी मैदान थाने की पुलिस ने एक को पकड़ा है. पटना सचिवालय थाने में 95 नामजद, एक हजार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. पटना सचिवालय थाने में 10 लोग पकड़े गए हैं. पटना पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement