बेगूसराय
बेगूसराय (Begusarai) जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है, जो भारतीय राज्य बिहार के 38 जिलों में से एक है. जिला गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है. बेगूसराय उत्तर बिहार में स्थित है जो उत्तर-पूर्व में खगड़िया, दक्षिण-पूर्व में मुंगेर, पश्चिम में पटना और उत्तर-पश्चिम में समस्तीपुर से घिरा हुआ है. इस जिले की स्थापना 1870 में हुई थी. इस जिले का क्षेत्रफल 1,918 वर्ग किलोमीटर है (Begusarai Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बेगुसराय की जनसंख्या (Population) 29.71 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,549 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 895 है. इस जिले की 63.87 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 71.58 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 55.21 फीसदी है (Begusarai Literacy).
इस जिले का नाम बेगम और सराय से आता है क्योंकि भागलपुर की बेगम एक महीने के लिए तीर्थयात्रा पर सिमरिया घाट जो गंगा तट पर एक स्थान है, आती थी (Begusarai History).
यात्रा के स्थानों में जय मंगला मंदिर, नौ लाखा मंदिर, काबर झील शामिल हैं जो सैनानियों का ध्यान आकर्षित करते हैं (Begusarai Tourist Places).
कृषि यहां का मुख्य आधार है. बेगूसराय जिले की मुख्य नकदी फसलें तिलहन, सौंफ, तिसी, तंबाकू, जूट, आलू, लाल मिर्च, टमाटर और रेपसीड हैं. फलों की खेती में बेगूसराय हाल ही में लीची, आम, अमरूद और केले के उत्पादन में एक प्रमुख योगदानकर्ता बन गया है. हाल ही में तुलसी के पत्ते और मोती की खेती में स्थानीय किसानों का रुझान बढ़ा है (Begusarai Economy).
बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी में क्षमता से अधिक लोगों को ले जा रही नाव पलट गई. हादसे में 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोग अभी भी लापता हैं और 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. बाकी लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई. सभी लोग खेत में काम करके घर लौट रहे थे. पुलिस और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.
बेगूसराय में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 16 अक्टूबर को फुलवरिया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में फायरिंग कर बदमाशों ने 170 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और एक लाख रुपये लूटे थे. पुलिस ने बिहार, बंगाल और झारखंड से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
बिहार के बेगूसराय में पुलिस से बचने के लिए बूढ़ी गंडक नदी में कूदे 28 वर्षीय धारो यादव की डूबने से मौत हो गई. पुलिस फायरिंग के मामले में उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी. परिजनों का आरोप है कि युवक को बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर पुलिस ने राइफल तान दी और उन्हें रोक दिया.
बिहार के दरभंगा शिक्षक एमएलसी चुनाव में बेगूसराय के 42 इंच के प्रोफेसर गौतम कुमार आकर्षण का केंद्र बने रहे. टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल गौतम कुमार दिनकर कला भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे तो लोगों की नजरें उन पर टिक गईं. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सही प्रतिनिधि चुनना जरूरी है.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार बेगूसराय के ऋतिक कुमार की इंस्टाग्राम प्रोफाइल चर्चा में है. उसके अकाउंट पर 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह सिर्फ प्रेमानंद महाराज जी को फॉलो करता है. सोशल मीडिया पर उसके जिम के वीडियो, टैटू, स्टाइलिश रील्स और महंगी गाड़ियों के साथ फोटो सामने आई हैं. वहीं, उसके पिता रामू महतो बेगूसराय में लिट्टी-समोसे की दुकान चलाते हैं.
बिहार के बेगूसराय में देवी जागरण के दौरान देर रात एक दारोगा ने स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर पर हाथ चला दिया. आयोजक के साथ धक्का मुक्की कर कार्यक्रम बंद कराया। इस बात से स्थानीय लोग नाराज हो गए हो पुलिस के साथ धक्का मुक्की की तो दरोगा ने पिस्तौल तानकर गाली गलौज कर लोगों को धमकाते रहे। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बिहार के बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हाईवे पर कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार पिता, उनके पुत्र और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों लोग मेला देखकर घर लौट रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी है.
बिहार के बेगूसराय में हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मुंगेर से दुर्गा पूजा में चल रहे मेले से लौट रहे पिता-पुत्र और एक महिला की थार से टक्कर से मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवारों के शव सड़क से दूर जा गिरे. मृतकों में सात साल का बच्चा भी शामिल है. महिला का शव एक झोपड़ी पर जा गिरा.
बेगूसराय पुलिस ने गायिका मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी के आरोपी संतोष पोद्दार को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 25 अगस्त 2024 को कार्यक्रम कराने के लिए अग्रिम राशि ली थी, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद सिर्फ 30 हजार रुपये लौटाए.
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. बिहार के बेगूसराय जिले के बिहट गांव में स्थित बड़की दुर्गा मंदिर अपनी ऊंचाई के लिए खास पहचान रखता है. करीब 221 फीट ऊंचे और 11 मंजिला इस मंदिर को दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बताया जाता है. यहां करीब 100 साल से मां दुर्गा की एक ही रूप में प्रतिमा बनाने की परंपरा चली आ रही है.
बेगूसराय में लक्ष्य हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. सुनीति कुमारी पर एसिड से हमला करने के आरोप में पुलिस ने समस्तीपुर के गौतम झा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर के अस्पताल के बगल में दुकान चलाता है. डॉक्टर ने तीन महीने से पीछा किए जाने की बात कही है.
बेगूसराय के बस स्टैंड गेट पर सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में कुख्यात बदमाश मनोज पासवान और फल विक्रेता अर्जुन साह घायल हुए हैं. पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं. हमलावरों की तस्वीर भी सामने आई है. सदर डीएसपी ने आपसी रंजिश में हमला होने की आशंका जताई है और आरोपियों की तलाश जारी है.
बिहार के बेगूसराय बस स्टैंड के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में 2 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों के निशाने पर मनोज पासवान होने की आशंका है, जबकि फल बेचने वाला अर्जुन साह भी गोली की चपेट में आ गए. घटनास्थल से 3 खोखे मिले हैं और संदिग्धों की तस्वीर सामने आई है. पुलिस आपसी रंजिश समेत कई एंगल से जांच कर रही है.
बिहार के बेगूसराय में सोशल मीडिया पर पत्नी की तस्वीर लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. महिला के पड़ोसी ने अपने साथी के साथ देर रात मायके में घुसकर सो रहे पति-पत्नी को गोली मार दी. दोनों घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सहयोगी की तलाश जारी है.
खगड़िया के स्कूल में 7 साल की बच्ची की मौत के बाद आजतक ने बिहार के सरकारी स्कूलों का रियलिटी चेक किया तो कई जिलों में बदहाली की तस्वीर सामने आई. कहीं पिलर जवाब दे चुका है, कहीं छत का प्लास्टर गिर रहा है तो कहीं जर्जर कमरों के कारण बच्चे बरामदे या टीन शेड में पढ़ने को मजबूर हैं. पढ़िए, बच्चों की लाचारी और सोए सिस्टम की पोल खोलती 5 जिलों से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट.
बेगूसराय में गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच चेचयाही बांध पर सड़क पार कर रहे चाचा-भतीजा तेज बहाव में बह गए. पहले चाचा पानी में बहने लगे तो भतीजा उन्हें बचाने के लिए पीछे गया, लेकिन दोनों डूब गए. घटना का लाइव वीडियो सामने आया है. स्थानीय लोगों ने दोनों के शव बरामद किए. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.
बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को टूटे पैर में प्लास्टर के साथ कोर्ट में पेश किया गया. समस्तीपुर से गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश में उसका पैर टूट गया था. न्यायालय के आदेश पर रोहित और सह आरोपी विक्रम कुमार को जेल भेज दिया गया.
बिहार के बेगूसराय में युवती से होटल के कमरे में दुष्कर्म, पिटाई और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि रोहित ने AI वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल किया और 27 सितंबर को उसके बहनोई विक्रम ने बाइक से उसे होटल के पास पहुंचाया. इसके बाद रोहित उसे कमरा नंबर 203 में ले गया, जहां मारपीट और दुष्कर्म का आरोप है.
बिहार के बेगूसराय में एक होटल के भीतर युवती के साथ मारपीट, दुष्कर्म और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. इस मामले के मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को पुलिस ने समस्तीपुर जिले के मोहिद्दीन नगर गांव से धर दबोचा है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद जब रोहित को बेगूसराय लाया जा रहा था, तब उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की. इस कोशिश के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है. इससे पहले पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी और रोहित के जीजा विक्रम कुमार को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था. इ
बेगूसराय में होटल के अंदर युवती से दुष्कर्म और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बेगूसराय लाने के दौरान रोहित ने पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसके घुटने में गंभीर चोट लग गई.
बिहार के बेगूसराय में ब्लू डायमंड होटल में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता के मुताबिक एक बाइक सवार उसे होटल ले गया, जहां रोहित कुमार नामक युवक ने कमरे में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की. आरोप है कि इसके बाद दुष्कर्म कर उसका नग्न वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.