scorecardresearch
 

पटना में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों को लेकर छात्रों और विभिन्न छात्र संगठनों का जोरदार प्रदर्शन हुआ. मुख्यमंत्री आवास के पास बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

Advertisement
X
पटना में राजभवन तक मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारी छात्रों की भीड़
पटना में राजभवन तक मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारी छात्रों की भीड़

पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों को लेकर बुधवार को पटना में प्रदर्शन हो रहा है. सामने आया है कि मुख्यमंत्री आवास के पास सैकड़ों की संख्या में छात्र और आईसा समेत कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.  प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों और कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर नारेबाजी की और आक्रोश जताया. सामने आया है कि छात्रों की इस भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस दौरान कई छात्र सड़क पर लेट गए. पुलिस घसीटकर उन्हें अपने साथ ले गई. छात्रों को गाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया.

इससे पहले पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर के रोका था. यहां करीब 1 घंटे तक छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान आक्रोशित छात्र बैरिकेंडिंग पर चढ़ गए. पुलिस ने कई बार उन्हें हटने को कहा, लेकिन वो पीछे नहीं हटे. CISF और CRPF को छात्रों को हटाने के लिए बुलाया गया.

छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर यहां से राजभवन की ओर निकल गए. डाकबंगला चौराहे से निकलने वाली बीजेपी नेताओं की गाड़ियों पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमले किए. एक विधायक को जान बचाकर भागना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान पटना IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला हुआ.

Advertisement

वहीं, DM-SP के सामने प्रदर्शनकारियों ने ताली बजाकर विरोध जताया. इससे पहले पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर रोका था, लेकिन वो वहां से भी बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे गए.  बता दें कि,  देश में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है. जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन कई राज्यों तक फैल चुका है, जिसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों के साथ कांग्रेस समेत विपक्षी दल भी शामिल हो गए हैं. 

Student protest

इस पहले दोपहर में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई. बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव और लाठीबाजी शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.

यह प्रदर्शन राहुल गांधी और कांग्रेस के बीते दिन के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी के देशव्यापी अभियान का हिस्सा था. बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम की ओर मार्च कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें: अखिलेश और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल में तीखी बहस... NEET पर विपक्षी आंदोलन में दरार!

Advertisement

Bihar | कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी, पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा!#ATVideo #Patna #Bihar #Newsroomlive | @himanshdxt | @rohit_manas pic.twitter.com/BAxA6tv79X

— AajTak (@aajtak) July 22, 2026

राहुल गांधी का NEET पेपर लीक पर धरना

बीते दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर NEET-UG 2026 पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरना दिया था. बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था और कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ अब बीजेपी मैदान में उतर आई है. पटना में कांग्रेस मुख्यालय के पास बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है.#ATVideo #PatnaProtest #Bihar #Newsroomlive | @himanshdxt | @rohit_manas pic.twitter.com/6wLFcOgDzB

— AajTak (@aajtak) July 22, 2026

बीजेपी ने कांग्रेस के विरोध का किया था ऐलान

इसी घटना के विरोध में बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया था. पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था से समझौता किया और राजनीतिक माहौल को जानबूझकर तनावपूर्ण बनाया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक्शन, यूपी में रिएक्शन: सड़कों पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस से तीखी झड़पें

पटना में तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए. प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता फिर आमने-सामने न आएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement