क्लासिक लेजेंड ने Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. भारत में कंपनी ने इस बाइक का रेड वुल्फ कलर वेरिएंट पेश किया है, जो लुक्स में बेहद अपीलिंग लग रहा है. बाइक का रेड वुल्फ वेरिएंट स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है, जिसमें कई सारे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है.
नई Yezdi Roadster एक स्पेशल एडिशन है, जिसमें डीप रेड पेंट फिनिश दी गई है. साथ ही इसमें क्रोम का एडिशनल काम भी किया गया है, जिससे इसका लुक ज्यादा मस्कुलर दिखता है. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और खास बातें.
Yezdi Roadster के रेड वुल्फ वेरिएंट को कंपनी ने 2.10 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. बाइक स्टैंडर्ड मॉडल से लगभग 18 हजार रुपये ज्यादा की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. Yezdi Roadster की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: आ रही है आपके डैडी के जमाने की बाइक, Yezdi का टीजर शेयर कर बोले आनंद महिंद्रा- जब इरादा ही...
क्लासिक लेजेंड की इस बाइक में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं मिलेगा. यानी आपको सिर्फ नया पेंट देखने को मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. बाइक डीप रेड फिनिश के साथ आती है. इसमें कई जगहों पर क्रोम का काम किया गया है. इसके एग्जॉस्ट, इंजन और हैंडलबार पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़ें: Yezdi Adventure या Royal Enfield Himalayan में कौन बेहतर, पहले जानें फिर खरीदें
इसमें ब्राउन सीट दी गई है, जो इसके लुक को यूनिक बनाता है. कंपनी का दावा है कि बाइक में सेगमेंट के सबसे चौड़े रियर टायर दिए गए हैं. इसके अलावा फ्यूल टैंक पर नया ग्राफिक्स मिलेगा. बाइक में 334cc का Alpha2 लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर कल्च के साथ आता है.
Yezdi Roadster Red Wolf edition में फ्रंट और रियर दोनों ही डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसका वजन लगभग 184 किलोग्राम है. इसमें डुअल चैनल ABS दिया गया है. बाइक में LED टेल लाइट दी गई हैं. हालांकि, इसमें कोई भी USB चार्जिंग पोर्ट नहीं मिलेगा.