scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

एक फैसले से बदली कंपनी की किस्मत... 322% बढ़ गई TESLA की बिक्री

Tesla Model Y
  • 1/7

टेस्ला की गाड़ी भारत में रफ्तार पकड़ रही है. जहां शुरुआत के 10 महीनों में कंपनी 100 कारें भी एक महीने में नहीं बेच पाई थी. वहीं अब कंपनी की सेल्स हर महीने नई ऊंचाई पर पहुंच रही है. सितंबर 2026 टेस्ला का भारत में सेल्स के लिहाज से सबसे अच्छा महीना रहा है. (Photo: tesla.com)

Tesla Model Y
  • 2/7

पिछले 13 महीनों के टेस्ला के सफर पर नजर डालें, तो कंपनी ने 1000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है. वाहन पोर्टल के डेटा के मुताबिक, सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2026 के बीच टेस्ला ने भारत में 1017 कारें बेची है. भारतीय बाजार में कंपनी सिर्फ एक प्रोडक्ट के सहारे सफर पूरा कर रही है. (Photo: tesla.com)

Tesla Model Y
  • 3/7

सितंबर 2026 की बात करें, तो टेस्ला ने इस महीने अब तक की सबसे ज्यादा सेल्स की है. इस महीने कंपनी ने 291 यूनिट्स बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 322 परसेंट की है. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने सिर्फ 69 कारों को बेचा था. वहीं मंथ-ऑन-मंथ भी टेस्ला की सेल्स में 149 परसेंट का इजाफा हुआ है. (Photo: tesla.com)

Advertisement
Tesla Model Y
  • 4/7

अगस्त 2026 में कंपनी ने 117 मॉडल वाई बेची थी. सितंबर महीना भारतीय इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए भी शानदार रहा है. तमाम कंपनियों ने इस महीने 35,995 कारें बेची हैं. इस परफॉर्मेंस के साथ अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर की हिस्सेदारी 0.80 परसेंट पहुंच गई है. (Photo: tesla.com)

Tesla Model Y
  • 5/7

इतना ही नहीं टेस्ला ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में मर्सिडीज बेंज को भी पीछे छोड़ दिया है. मर्सिडीज बेंज इंडिया ने सितंबर में 125 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची हैं. वहीं इलेक्ट्रिक लग्जरी मार्केट में सबसे ज्यादा कारें बीएमडब्लू ने बेची हैं. कंपनी ने सितंबर में 502 कारें बेची है. बीएमडब्लू का मार्केट शेयर 51 परसेंट है. (Photo: tesla.com)

Tesla Model Y
  • 6/7

बात करें टेस्ला की, तो कंपनी की सेल्स ने जुलाई में रफ्तार पकड़ी है. कंपनी ने वॉल्वो को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान अपने नाम कर लिया. जुलाई में कंपनी ने 116 कारें बेची थी. वहीं अगस्त में कंपनी ने 117 कारें बेची, जो सितंबर में 291 तक पहुंच गई हैं. जुलाई से 2 अक्टूबर के बीच टेस्ला ने 554 मॉडल वाई को डिलीवर किया है. (Photo: tesla.com)

Tesla Model Y
  • 7/7

यानी कंपनी की कुल सेल्स का 54 परसेंट हिस्सा सिर्फ पिछले तीन महीने दो दिनों में आया है. इसकी एक बड़ी वजह 9 लाख रुपये का प्राइस कट है, जो कंपनी ने मॉडल वाई पर किया है. जून में टेस्ला ने मॉडल वाई की कीमत 9 लाख रुपये घटाकर 50.89 लाख रुपये एक्स शोरूम कर दी. (Photo: tesla.com)

Advertisement
Advertisement