scorecardresearch
 

Lexus ES 350h: भारत में लॉन्च हुई सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड कार, बुकिंग शुरू, कीमत है इतनी

Lexus ES 350h Booking: लेक्सस ने अपनी हाइब्रिड सेडान Lexus ES 350h की बुकिंग शुरू कर दी है. इस प्रीमियम कार में 2.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन और लिथियम आयन बैटरी का सेटअप मिलता है. इससे कार में बेहतर माइलेज के साथ परफॉर्मेंस भी मिलेगी. कार प्रीमियम इंटीरियर और हाई एंड फीचर्स के साथ आती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Lexus ES 350h सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें इंजन और बैटरी दोनों मिलते हैं. (Photo: lexus.com)
Lexus ES 350h सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें इंजन और बैटरी दोनों मिलते हैं. (Photo: lexus.com)

लेक्सस इंडिया (Lexus India) ने अपनी नई नवेली हाइब्रिड सेडान ईएस 350एच (ES 350h) की बुकिंग शुरू कर दी है. सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक Lexus ES 350h ईएस सेडान की 8वीं जनरेशन है. कंपनी के इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में ये मॉडल हाल में लॉन्च हुई ईएस 500ई (ES 500e) के साथ नजर आएगी. ये भारत में कंपनी की लेटेस्ट कार है.  

पहली बार लेक्सस ने ईएस सीरीज को 1989 में लॉन्च किया था. ये कार सीरीज 80 से ज्यादा देशों में बेची जाती है और लेक्सस इंडिया के पोर्टफोलियो का लंबे समय से हिस्सा है. नई ईएस 350एच को लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा. ये कार अपना प्लेटफॉर्म और डिजाइन ES 500e से शेयर करेगी. आइए जानते हैं इस सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड कार की खास बातें.

कार में क्या मिलता है? 

लेक्सस की इस हाइब्रिड सेडान में 14.0 इंच की टचस्क्रीन मिलता है, जो लेटेस्ट लेक्सस इंटरफेस पर काम करती है. इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कॉकपीट लेआउट डिजाइन मिलता है. इससे ड्राइवर आसानी से कार के कंट्रोल्स तक पहुंच सकता है. कंपनी इसे रिस्पॉन्सिव हिडेन स्विच कह रही है. 

कार में 2.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो एक ईएक्सेल (eAxle) और इंटीग्रेटेड पावर कंट्रोल यूनिट के साथ आता है. इसके साथ कार में लीथियम आयन बैटरी दी गई है. इस पूरे सेटअप की वजह से कार परफॉर्मेंस, बेहतर फ्यूल इफिशिएंसी और क्वाइटनेस का बैलेंस ऑफर करती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आ रही देश की सबसे सस्ती प्लग-इन हाइब्रिड SUV, इस तारीख को हो सकती है लॉन्च

ईएस 350एच में लेक्सस सेफ्टी सिस्टम प्लस मिलता है. सेफ्टी के लिए इसमें प्री-कोलिजन सिस्टम, ऑल-स्पीड डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल और लेन असिस्ट के साथ ड्राइव मॉनिटर फीचर मिलता है. इसमें कनेक्टेड कार फीचर्स भी दिए गए हैं. 

कितनी है कीमत? 

कार में फ्यूल लेवल और ड्राइव रेंज को आप रिमोटली मॉनिटर कर सकते हैं. इसके अलावा क्लाइमेट प्री-कंडीशनिंग, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग और एक इंटीग्रेटेड इमरजेंसी कॉल फीचर मिलता है. इन सभी फीचर्स को आप लेक्सस कनेक्टेड ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Honda की बड़ी तैयारी, 1 साल में 6 कार लॉन्च करेगी कंपनी, हाइब्रिड पर होगा फोकस

लेक्सस इस गाड़ी के साथ 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंट पैकेज, 8 साल या दो लाख किलोमीटर की वारंटी, एश्योर्ड बाय बैक प्रोग्राम और लेक्सस लग्जरी केयर सर्विस पैकेज दे रही है. ये कार दो वेरिएंट- एक्सक्विसिट और लग्जरी में आती है. इनकी कीमत क्रमशः 66.10 लाख और 71.80 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement