scorecardresearch
 

आ रही देश की सबसे सस्ती प्लग-इन हाइब्रिड SUV, इस तारीख को हो सकती है लॉन्च

भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है. ये कार प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली सबसे सस्ती एसयूवी होगी. हम बात कर रहे हैं एमजी स्टारलाइट 560 की, जो अगले महीने भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है. ये कार 7 सीटर अवतार में आएगी. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है.

Advertisement
X
Wuling Starlight 560 भारत में जेएसडब्लू-एमजी के ब्रांड के तहत अगले महीने आ सकती है. (Photo: wulingcars.com)
Wuling Starlight 560 भारत में जेएसडब्लू-एमजी के ब्रांड के तहत अगले महीने आ सकती है. (Photo: wulingcars.com)

एमजी ने हाल में ही भारतीय बाजार में अपनी थ्री रो एसयूवी (SUV) मैजेस्टर (Majestor) को लॉन्च किया है. ये एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर के सेगमेंट में आती है. हालांकि, साइज में ये उससे बड़ी है. मैजेस्टर की लॉन्चिंग के बाद कंपनी अब नए मॉडल को बाजार में उतारने पर काम कर रही है और ये कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार होगी. 

हम बात कर रहे हैं ग्लोबल मार्केट में आने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 (Wuling Starlight 560) की, जो जल्द ही भारत में आ सकती है. ये कार भारत में लॉन्च होने वाली सबसे सस्ती प्लगइन हाइब्रिड कार हो सकती है. ये पहली कार होगी जो प्लगइन फीचर के साथ मास मार्केट में उतरेगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार 16 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च हो सकती है.

मास मार्केट की पहली प्लगइन SUV 

भारत में ये कार किस नाम से आएगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. ये कार एमजी के पोर्टफोलियो में आने वाली दूसरी कारों से अलग होगी. क्योंकि ये ब्रांड की पहली कार होगी, जो प्लगइन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी. आपने मास मार्केट में कई कारों को माइल्ड हाइब्रिड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ देखा होगा, लेकिन प्लगइन हाइब्रिड वाली ये पहली सस्ती कार होगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग और सनरूफ, 5 स्टार सेफ्टी, 1 लाख ने खरीदी ये SUV

इस कार को भारतीय बाजार में कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. भारत में कंपनी इस कार को दूसरे नाम से लॉन्च करेगी. एक्सटीरियर की बात करें, तो ये एक थ्री-रो एसयूवी होगी. इसका सीधा मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा 7एक्सओ जैसी कारों से होगा. ये कार बॉक्सी डिजाइन, रेक्टेंगुलर एलईडी हेडलैम्प्स, स्प्लिट्स डीआरएल्स और बड़े फ्रंट ग्रिल फिनिश के साथ आ सकती है.

फीचर, इंजन और साइज 

इसके अलावा कार में ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स मिलेंगे. ग्लोबल मार्केट में आने वाली Wuling Starlight 560 की लंबाई 4,745 एमएम है. इसकी चौड़ाई 1,850 एमएम, ऊंचाई 1,755 और वीलबेस 2,810 एमएम का है. इंटरनेशनल मार्केट में ये कार 5 सीटर और 7 सीटर दोनों ही विकल्पों में आती है. हालांकि, भारत में कंपनी इसे 7 सीटर सेटअप में लाएगी.

यह भी पढ़ें: 9.09 लाख कीमत, फीचर्स की भरमार, इस कंपनी ने लॉन्च की दमदार SUV

कंपनी इस कार में भारतीय बाजार के हिसाब से बदलाव कर सकती है. इसमें 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8.8 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. कार में लेदर अपहोल्स्ट्री, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, लेवल 2 ADAS, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. 

Advertisement

पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh की बैटरी पैक के साथ आएगा. इस सेटअप की कंबाइन्ड पावर 197 बीएचपी होगी और ये 230 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. एसयूवी 10 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी. इसकी टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. कार फुल टैंक में 1000 किलोमीटर का सफर कर पाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement