scorecardresearch
 

Hyundai Neira: पूरी फैमिली करेगी मौज! Ertiga के टक्कर में हुंडई ला रही 7-सीटर कार

Hyundai Neira के इलेक्ट्रिक वर्जन कॉन्सेप्ट को इंडोनेशिया मोटर शो में दिखाया गया है. ख़बर आ रही है कि, कंपनी इसके पेट्रोल-डीजल और CNG वर्जन को भारतीय बाजार में पेश करेगी. यहां पर ये कार सीधे तौर पर Maruti Ertiga को टक्कर देगी.

Advertisement
X
Hyundai Neira के कॉन्सेप्ट को हाल ही में शोकेस किया गया है. Photo: Screengrab
Hyundai Neira के कॉन्सेप्ट को हाल ही में शोकेस किया गया है. Photo: Screengrab

Hyundai Neira India Launch: भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में हुंडई भी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2027 में Neira नाम से एक नई MPV पेश कर सकती है. यह कार बड़ी फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है. खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, डीजल और CNG जैसे कई इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Hyundai Neira को भारत में 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. यह भी संभावना है कि कंपनी इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 में पेश करे. फिलहाल हुंडई के पोर्टफोलियो में ऐसी कोई MPV नहीं है. बाजार में आने के बाद हुंडई की ये नई कार सीधे तौर पर Maruti Ertiga और Kia Carens जैसी कारों को टक्कर देगी.

यह भी पढें: 77 हजार की बाइक पर टूटे लोग! 4.30 लाख ने खरीदा

Hyundai Neira के कॉन्सेप्ट का डिजाइन Kia Carens Clavis से मिलता-जुलता नजर आता है. हालांकि, इसे हुंडई की अलग पहचान देने के लिए फ्रंट डिजाइन, अलॉय व्हील और पीछे की कनेक्टेड टेललाइट्स में बदलाव किए गए हैं. प्रोडक्शन मॉडल में भी कंपनी इसी डिजाइन के साथ आगे बढ़ सकती है, लेकिन लॉन्च से पहले इसमें कुछ बदलाव संभव हैं.

Advertisement

इसके कॉन्सेप्ट मॉडल के केबिन में डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड, अलग क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. भारत में आने वाले मॉडल में भी इनमें से कुछ फीचर्स मिल सकते हैं. थ्री-रो वाली सीटिंग के साथ आने वाली यह MPV बड़े फैमिली के लिए एक नया ऑप्शन बन सकती है. इसमें स्पेस और कम्फर्ट फीचर्स पर ज्यादा जोर दिया जाएगा.

Hyundai Neira
Hyundai Neira को इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश किए जाने की संभावना है. Photo: Hyundai.com

मिलेंगे कई पावरट्रेन

Hyundai Neira की सबसे बड़ी खासियत इसके मल्टीपल इंजन ऑप्शन होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प भी दे सकती है. यह इंजन लाइनअप Kia Carens Clavis में मिलने वाले ऑप्शन जैसा ही होगा. हालांकि, Neira के लिए इंजन पावर आउटपुट को ट्यून किया जा सकता है.

Neira के शुरुआती वेरिएंट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. यह ऑप्शन उन ग्राहकों के लिए बेहतर होगा, जिन्हें रोजाना शहर में गाड़ी चलानी होती है और कभी-कभी परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाना होता है. इसके अलावा ये पावरट्रेन बेहतर माइलेज भी देगा.

यह भी पढें: हर घर को यही चाहिए... 3.52 लाख ने खरीदा ये स्कूटर

Advertisement

फैक्ट्री-फिटेड CNG

फिलहाल 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में सीएनजी ऑप्शन को लेकर बड़ी जंग देखी जा रही है. बीते कुछ महीनों में भारत में CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. ख़बर है कि, Hyundai Neira में फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प भी मिलेगा. ये ऑप्शन इस कार को मारुति अर्टिगा के सबसे क्लोज कम्पटीटर के तौर पर खड़ी करेगा. हालांकि, ये इस बात पर भी निर्भर करेगा कि, ये कार कितना माइलेज देती है.

Hyundai Neira को इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश किए जाने की संभावना है. इस MPV को इंडोनिशा मोटर शो में इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया है. हालांकि, भारत में इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को लॉन्च करने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसकी शुरुआत पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, डीजल और संभावित CNG ऑप्शन के साथ हो सकती है. इलेक्ट्रिक वर्जन को बाद में पेश किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement