19 October 2026
By: Aaj Tak Auto
मिडिल क्लास फैमिली के लिए स्कूटर सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे भरोसेमंद साथी होता है.
Photo: ITG
बच्चों को स्कूल छोड़ना हो, ऑफिस पहुंचना हो, बाजार से घर का सामान लाना हो या अचानक किसी जरूरी काम से निकलना हो, स्कूटर बेस्ट ऑप्शन है.
Photo: ITG
ऊपर से अगर माइलेज शानदार हो, मेंटेनेंस का खर्च कम हो और कीमत भी बजट में फिट बैठे, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है.
Photo: ITG
अपने इन्हीं क्वॉलिटीज के चलते एक स्कूटर तकरीबन हर घर की पहली पसंद बना हुआ है. आइये देखें टॉप 5 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों की लिस्ट-
Photo: ITG
चेतक इलेक्ट्रिक पांचवे पोजिशन पर रहा है. सितंबर में इसके कुल 42,394 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल सितंबर के 30,558 यूनिट के मुकाबले 38.73% ज्यादा है.
Photo: ITG
टीवीएस आई क्यूब चौथा बेस्ट सेलिंग स्कूटर रहा है. इसके कुल 45,320 यूनिट बेचे गए हैं, जो पिछले साल के 30,820 यूनिट के मुकाबले 47.05% ज्यादा है.
Photo: ITG
सुजुकी एक्सेस के कुल 71,928 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 72,238 यूनिट के मुकाबले मामूली गिरावट दिखता है.
Photo: suzukimotorcycle.co.in
टीवीएस जुपिटर सेकंड पोजिशन पर रहा. इसके कुल 1,54,725 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के 1,42,116 यूनिट के मुकाबले 8.87% ज्यादा है.
Photo: TVSmotors.com
होंडा एक्टिवा नंबर वन रहा है. इसके कुल 3,52,271 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 2,37,716 यूनिट के मुकाबले 48.19% ज्यादा है.
Photo: ITG