20 October 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स की खूब डिमांड रहती है. वजह है कम कीमत, लो-मेंटनेंस और बेहतर माइलेज.
Video: ITG
ऑफिस जाना हो या डेली राइड मिडिल क्लॉस फैमिली के लिए कम्यूटर सेगमेंट की मोटरसाइकिलें सबसे ज्यादा मुफीद मानी जाती हैं.
Video: ITG
बीते सितंबर में भी लोगों ने जमकर कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स की खरीदारी की है. तो आइये देखें सितंबर की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट-
Photo: ITG
टीवीएस अपाचे के कुल 61,148 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 53,326 यूनिट के मुकाबले 14.67% ज्यादा है.
Photo: Tvsmotors.com
हीरो की सबसे सस्ती बाइक चौथे पोजिशन पर रही है. इसके कुल 1,14,064 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के 1,18,043 यूनिट के मुकाबले 3.37% कम है.
Photo: ITG
बजाज पल्सर तीसरे नंबर पर रही है. इसके कुल 1,36,313 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 1,55,798 यूनिट की तुलना में 12.51% ज्यादा है.
Photo: ITG
होंडा शाइन सेकंड बेस्ट सेलिंग बाइक रही है. इसके कुल 1,89,941 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के 1,85,059 यूनिट के मुकाबले 2.64% ज्यादा है.
Photo: honda2wheelersindia.com
हीरो स्प्लेंडर नंबर 1 है. इसके कुल 4,31,279 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 3,83,383 यूनिट के मुकाबले 12.49% ज्यादा है.
Photo: ITG