Honda ने भारतीय बाजार में अपनी नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही फ्लैगशिप एसयूवी ZR-V Hybrid की रिवील किया है. बात करें होंडा सिटी 2026 की, तो इसके डिजाइन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. साथ ही इसे इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है. ये कार की पांचवीं जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट है.
5वीं जनरेशन की सिटी 2020 में लॉन्च हुई थी, जिसे 2023 में अपडेट किया गया था. कंपनी ने दूसरे फेसलिफ्ट में कार के फ्रंट फेस को अपडेट किया है. इसके साथ ही कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है. मैकेनिकली इस कार में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी इसमें पुराना वाला ही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा.
होंडा सिटी फेसलिफ्ट को कंपनी ने 11,99,900 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ये कार चार ट्रिम- एसवी, वी, जेडएक्स और जेडएक्स प्लस में मिलेगी. कार को आप पेट्रोल मैन्युअल, पेट्रोल ऑटोमेटिक और हाइब्रिड पावरट्रेन में खरीद सकते हैं.
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिर्फ टॉप वेरिएंट जेड एक्स प्लस में मिलेगा, जिसकी कीमत 21 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है. वहीं कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 14.30 लाख रुपये से शुरू होकर 17.15 लाख रुपये तक जाएगी.
यह भी पढ़ें: Brezza-Nexon को देगी टक्कर, Honda ला रही भारत में नई SUV
होंडा ने कार के लुक को काफी बदला है. इसमें अब आकर्षक हेडलैम्स मिलते हैं, जो आईब्रो स्टाइल एलईडी डीआरएल्स के साथ आते हैं. ग्रिल अब हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ आती है. कंपनी का कहना है कि लाइट बीम का थ्रो पहले से ज्यादा दूर और चौड़ा है. इसके साथ ही कार बॉडी कलर पैनल के साथ आती है.
बंपर में हवा जाने के लिए एक नया ट्रायंगल शेप वाला डिजाइन दिया गया है. इसके साथ कार में डुअल टोन एलॉय व्हील्स मिलते हैं. वहीं रियर में डुअल टोन बंपर दिया गया है. होंडा की ये कार 5 मौजूदा कलर के साथ ब्लैक एक्सटीरियर ऑप्शन में मिलेगी.
कार के कैबिन में 10.1 इंच का टचस्क्रीन मिलता है. इंटीरियर के डुअल टोन थीम, एसी वेंट, सेंटर कंसोल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को पहले की तरह ही रखा गया है. जहां नई गाड़ियों में अब फिजिकल बटन्स की जगह टच कंट्रोल दिए जा रहे हैं. होंडा ने अभी भी बटन्स का इस्तेमाल किया है.
यह भी पढ़ें: धांसू रेंज... 30 मिनट में चार्ज! आ रही HONDA की इलेक्ट्रिक बाइक
कार में 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. इसके अलावा 8 स्पीड वाला साउंड सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, सनरूफ मिलता है. इसमें लेवल 2 ADAS, लेन वॉच कैमरा, रेन सेंस वाइपर, हिल स्टार्ट असिस्ट और 6 एयरबैग दिए गए हैं.
कार के इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 1.5 लीटर का नैचुअली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 121 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. कार में 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स मिलता है. इसके अलावा 1.5 लीटर का हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जो ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है. हाइब्रिड वेरिएंट में कंपनी 27.26kpl का माइलेज क्लेम करती है.