Brezza-Nexon को देगी टक्कर, Honda ला रही भारत में नई SUV

14 May 2026

By: Aajtak Auto

लॉन्च होगी नई कार

होंडा कार इंडिया अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने पर विचार कर रही है. अगर आप एक छोटी होंडा कार चाहते थे, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. 

Photo: Honda Car India

छोटी SUV लाने की तैयारी

फिलहाल होंडा भारत में सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाला है, लेकिन जल्द ही ब्रांड एक सब-फोर मीटर SUV को भारत लेकर आएगा. 

Photo: Honda Car India

कब तक होगी लॉन्च? 

अगर आपको लग रहा है कि ये कार जल्द ही लॉन्च होगी, तो ऐसा नहीं है. ब्रांड अपनी सब-फोर मीटर एसयूवी को साल 2028 तक भारत में लॉन्च करेगा. 

Photo: Honda Car India

पहले आती थी एक कार

जापानी कार निर्माता कंपनी पहले इस सेगमेंट में WR-V को ऑफर करती थी. फिलहाल इसकी जगह खाली है और नई कार इसी जगह पर आएगी. 

Photo: Honda Car India

कंपनी ने दी जानकारी

होंडा ने इसकी जानकारी मौजूदा ग्लोबल फाइनेंशियल रिजल्ट के ऐलान पर दी है. जहां कंपनी ने भारत के लिए अपने लॉन्ग टर्म प्लान को बताया है. 

Video: Honda Car India

पॉपुलर सेगमेंट पर है नजर

कंपनी ने बताया है कि सबसे ज्यादा क्षमता वाले दो सेगमेंट- सब-फोर मीटर और मिड साइज कैटेगरी में अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी. 

Photo: Honda Car India

नाम नहीं है कन्फर्म 

हालांकि, होंडा ने ये नहीं बताया है कि कंपनी कौन-सी कार भारत में लॉन्च करेगी और उसमें क्या कुछ खास मिलेगा. कंपनी ने सिर्फ इसकी भारत में लॉन्चिंग को कन्फर्म किया है.

Photo: Honda Car India

भारत पर रहेगा फोकस

होंडा के डायरेक्टर और प्रेसिडेंट तोशिहिरो मिबे ने बताया कि अपकमिंग कार को भारतीय कंडीशन और लोगों की जरूरत के हिसाब से डेवलप किया जाएगा. 

Photo: Honda Car India

10 मॉडल लाने की तैयारी

कंपनी ने ये भी संकेत दिया है कि अपकमिंग कार परफॉर्मेंस और प्राइस का एक बैलेंस वर्जन होगी. होंडा ने 2030 तक भारत में 10 नए मॉडल्स को लॉन्च करने की प्लानिंग की है.

Video: Honda Car India

Read Next