10 May 2026
Credit: Credit Name
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब इसमें स्पोर्ट्स बाइक्स की एंट्री भी शुरू हो गई है.
Photo: global.honda
इसी बीच Honda ने अपनी पहली स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल WN7 का डिजाइन भी भारत में पेटेंट कराया है, जिससे इसके लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Photo: global.honda
दरअसल WN7 उस कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है जिसे नवंबर 2024 में EV Fun कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था.
Photo: global.honda
होंडा का दावा है कि WN7 की परफॉर्मेंस 600 सीसी के ICE (पेट्रोल) मोटरसाइकिल के बराबर होगी, जबकि इसका टॉर्क आउटपुट 1000 सीसी के बाइक को टक्कर देगा.
Photo: global.honda
Honda WN7 में लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर करीब 130 किलोमीटर की रेंज देती है.
Photo: global.honda
यह बाइक CCS2 रैपिड चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी को सिर्फ 30 मिनट में 20% से 80% चार्ज किया जा सकता है.
Photo: global.honda
कंपनी का दावा है कि होम चार्जर से बाइक की बैटरी को 3 घंटे से कम समय में 100% चार्ज किया जा सकता है.
Photo: global.honda
WN7 का डिजाइन बिल्कुल स्लीक और मॉडर्न है, जो इसे पारंपरिक मोटरसाइकिलों से अलग बनाता है. बाइक में कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं.
Photo: global.honda
इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है. जिसके स्पीड, बैटरी रेंज, कनेक्टिविटी फीचर्स संबंधित जानकारियां दिखाई देती हैं.
Photo: global.honda
इस मोटरसाइकिल को होंडा रोडसिंक (Honda RoadSync) कनेक्टिविटी सपोर्ट सिस्टम से लैस किया गया है. जो यूजर कई कनेक्टिविटी फीचर्स प्रदान करता है.
Photo: global.honda
होंडा का कहना है कि, होंडा रोडसिंक के जरिए राइडर इसमें नेविगेशन, कॉल्स और नोटिफिकेशन आसानी से एक्सेस कर पाएंगे.
Photo: global.honda