scorecardresearch
 

पेट्रोल, बैटरी या कुछ और... फ्यूचर में कैसे चलेगी आपकी कार?

फ्यूचर में हमारे देश में कारें किस फ्यूल पर चलेंगी. फिलहाल देश में पेट्रोल, इथेनॉल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारें आती हैं. ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि फ्यूचर किसका है. यानी भविष्य में हमें कौन-सी टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. इस लिस्ट में रेंज एक्सटेंडर और प्लग-इन हाइब्रिड का नाम भी जुड़ने वाला है. आइए जानते हैं ये टेक्नोलॉजीज क्या हैं.

Advertisement
X
रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक कार में बैटरी को चार्ज करने के लिए एक इंजन लगा होता है. (Photo: media.stellantis.com)
रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक कार में बैटरी को चार्ज करने के लिए एक इंजन लगा होता है. (Photo: media.stellantis.com)

भारतीय बाजार में अभी कई तरह के फ्यूल पर चलने वाली कारें मिलती हैं. आपको पेट्रोल, इथेनॉल (फ्लेक्स फ्यूल), सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी का विकल्प मिल जाएगा. दुनियाभर में ईवी पर काफी जोर दिया जा रहा है, लेकिन ज्यादा कीमत और रेंज एंजायटी की वजह से लोग (बड़ा वर्ग) अभी इस मोड में स्विच नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में हाइब्रिड एक सुरक्षित विकल्प लगता है.

इंटरनेशनल मार्केट में हाइब्रिड कारों में भी कई तरह की टेक्नोलॉजी मिलती है. धीरे-धीरे ये टेक्नोलॉजी भारत भी आने वाली है. ऐसे में सवाल है कि किस टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जाए. सबसे पहले तो हमें देश में मिलने वाली हाइब्रिड कारों को समझना होगा.

देश में फिलहाल ज्यादातर हाइब्रिड कारें सिर्फ स्ट्रॉन्ग या माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं. जहां माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का कोई विशेष असर आपके माइलेज पर नहीं पड़ता. वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड काफी राहत देती है, लेकिन इसके लिए लोगों को अच्छी खासी कीमत अदा करनी होती है. 

मार्केट में सिर्फ ये ही टेक्नोलॉजी नहीं हैं. आने वाले दिनों में हमें भारतीय बाजार में प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर जैसे टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेंगी, जिससे लोगों को बेहतर माइलेज वाली गाड़ियां मिलेंगी. लेकिन ये टेक्नोलॉजी एक दूसरे से बहुत मिलती जुलती हैं, जो कन्फ्यूजन भी पैदा करती हैं. आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं. 

Advertisement

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी क्या है?

सबसे पहले बात करते हैं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड या फिर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की, जो इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा उपलब्ध है. ऐसी कारों में इंजन और मोटर दोनों मिलते हैं. कार पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों से चलती है. यहां बैटरी को अलग से चार्ज नहीं करना होता है, ये ब्रेकिंग या फिर इंजन से चार्ज हो जाती है. इससे सिटी में बेहतर माइलेज मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Yamaha FZ-S Fi Hybrid: खत्म हुआ इंतज़ार, लॉन्च हो गई देश की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल, कीमत है इतनी

एक निश्चित स्पीड तक कार ईवी मोड में चलती है, जिससे आपका पेट्रोल खर्च नहीं होता है. इसकी वजह से आपको बेहतर माइलेज मिलता है, लेकिन ईवी मोड में ऐसी कार सिर्फ 3 से 4 किलोमीटर ही चल पाती है. भारतीय बाजार में टोयोटा कैम्री, इनोवा हायक्रॉस, मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इसका उदाहरण हैं. ये गाड़ियां अच्छी खासी प्रीमियम प्राइसिंग पर आती हैं.

प्लग-इन हाइब्रिड

वहीं प्लग-इन हाइब्रिड को आप इसके नाम से समझ सकते हैं. इस कार में भी एक बैटरी और एक इंजन होता है. इसमें भी कार दोनों पर चलती है, लेकिन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के मुकाबले इसमें बैटरी बड़ी होती है. इस बैटरी को आप चार्ज कर सकते हैं. बैटरी खत्म होने पर कार पेट्रोल इंजन पर स्विच होती है.

Advertisement

फिलहाल भारतीय बाजार में ऐसी कम कारें हैं और जो हैं वो भी महंगी हैं. ऐसी कारें 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी ईवी मोड में कवर कर लेती है. जल्द ही मार्केट में इस तरह की टेक्नोलॉजी वाली कुछ कारों को एंट्री होने वाली है, जो मास मार्केट यूजर्स को टार्गेट करेंगी.

यह भी पढ़ें: बैटरी खत्म होने की नो-टेंशन! चलती इलेक्ट्रिक कार खुद होती है चार्ज, कैसे काम करती हैं REEV गाड़ियां

रेंज एक्सटेंडर ईवी

अब बात करते हैं रेंज एक्सटेंडर की, तो ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार ही होती है. इन्हें सिर्फ एक इंजन दिया जाता है, जो जनरेटर के साथ मिलकर कार की बैटरी को चार्ज करता है. यानी कार हमेशा ईवी मोड में ही चलेगी. इनमें लगा पेट्रोल इंजन कार को सीधे पावर नहीं देता है, बल्कि वो बैटरी चार्ज करता है. 

ऐसी कार भारतीय सड़कों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसकी वजह इलेक्ट्रिक कार की ऐसी कारों को बीच रास्ते में चार्ज करने की झंझट ना होना होगा. ऐसी कारों में छोटा इंजन होता है, जिसका काम बैटरी को चार्ज करना या फिर मोटर को बिजली देना होता है, जिससे कार चल सके. यानी जब तक बैटरी चार्ज है, तब तक ईवी मोड और बैटरी खत्म होने के बाद इंजन अपना काम शुरू कर देता है. 

Advertisement

ये कार इसलिए भी खास है क्योंकि यहां प्योर ईवी के मुकाबले छोटी बैटरी होती है. ये बैटरी सस्ती पड़ती है, जिससे कार की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी. वहीं भारत जैसे मार्केट में जहां ज्यादातर लोग सिर्फ एक कार रखते हैं, वहां रेंज एक्सटेंडर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यहां लोगों को शहरों के लिए ईवी और लंबी दूसरी के लिए पेट्रोल कार नहीं खरीदनी होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement