scorecardresearch
 

‘जहाजों को धमकाना कंट्रोल नहीं, सीधी समुद्री लूट’, होर्मुज पर ईरान को अमेरिकी रक्षा मंत्री की सीधी चेतावनी

अमेरिका की ओर से ईरान को एक बार फिर से चेतावनी मिली है. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान के हर कदम पर नजर रखी जा रही है. वह होर्मुज में जहाजों को धमका रहा है. यह एक तरह की सीधी तौर से समुद्री लूट है. आने वाले समय में वह अगर सही फैसला नहीं करता तो फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

Advertisement
X
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है तो फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू की जा सकती है (Photo: AP)
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है तो फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू की जा सकती है (Photo: AP)

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बहुत बढ़ गया है. कुछ समय पहले दोनों देशों के बीच दो हफ्ते की सीजफायर हुई थी, लेकिन अब अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को बहुत सख्त चेतावनी दी है. 

उन्होंने साफ कहा है कि अगर ईरान ने जल्द ही सही फैसला नहीं किया तो अमेरिका फिर से युद्ध शुरू कर देगा. इससे पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है क्योंकि होर्मुज की खाड़ी से दुनिया का एक बड़ा हिस्सा तेल लेता है. 

होर्मुज की खाड़ी एक बहुत संकरा समुद्री रास्ता है जो ईरान और अरब देशों के बीच है. दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से गुजरता है. सैकड़ों जहाज रोज यहां से निकलते हैं. अगर यह रास्ता बंद हो जाए तो दुनियाभर में तेल की कीमतें आसमान छू लेंगी और कई देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह हिल जाएगी. जैसे कि कई देशों पर इसका प्रभाव साफ तौर पर देखा जा सकता है. ईरान इस खाड़ी के पास में है इसलिए वो अक्सर इसे बंद करने की धमकी देता है.

Advertisement

हेगसेथ ने क्या-क्या कहा?

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कई बड़ी बातें कहीं. पहली बात यह कि अमेरिकी सेना इस वक्त पूरी तरह तैयार है. अगर ईरान ने गलत फैसला किया और कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका दोबारा लड़ाई शुरू कर देगा.

दूसरी बात उन्होंने होर्मुज की खाड़ी को लेकर कही. ईरान कहता है कि वो इस खाड़ी को कंट्रोल करता है और वहां से गुजरने वाले व्यापारी जहाजों को निशाना बनाने की धमकी देता है. हेगसेथ ने इस पर कहा कि यह कंट्रोल नहीं, यह समुद्री डकैती है.

यह भी पढ़ें: जंग होगी खत्‍म? ईरान ने होर्मुज को लेकर रखा ये प्रस्‍ताव, अब खुल जाएगा रास्‍ता!

हेगसेथ ने कहा कि ईरान कहता है कि वो होर्मुज की खाड़ी पर राज करता है, लेकिन उसके पास कोई असली नौसेना ही नहीं है. उन्होंने अमेरिकी ताकत के बारे में भी बात कही. हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा ताकत के साथ फिर से तैयार हो रहा है.

अमेरिका ईरान पर नजर रखे हुए है

हेगसेथ ने यह भी बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ईरान की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि ईरान अपने वो हथियार लॉन्चर जो बमबारी में तबाह हो गए थे, उन्हें दोबारा खोद-खोदकर निकाल रहा है. 

Advertisement

हेगसेथ ने ईरान को सीधे संदेश दिया कि अमेरिका को पता है कि वो कौन सा सैन्य सामान कहां-कहां हिला रहा है. और उनका ईरान को साफ संदेश है कि हम तुम्हें देख रहे हैं.

यह सब इतना अहम क्यों है?

यह सारी बातें ऐसे वक्त में आई हैं जब दो हफ्ते की सीजफायर 22 अप्रैल को खत्म होने वाली है. यानी बहुत कम समय बचा है. अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत हुई थी लेकिन वो बातचीत भी टूट गई है. ऐसे में हेगसेथ की इन धमकियों का मतलब है कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ तो युद्ध फिर शुरू हो सकता है. और अगर ऐसा हुआ तो दुनियाभर में तेल की कीमतें, व्यापार और आम लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में रक्षा मंत्री को हटाने की तैयारी... ईरान में वॉर क्राइम, गर्ल्स स्कूल पर हमले का आरोप

ईरान की ताकत बढ़ी - अटैक ड्रोन बनाने की रफ्तार 10 गुना तेज

ईरान के थल सेना के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया है कि ईरान ने पिछले साल से सैन्य ड्रोन के प्रोडक्शन में तेजी लाई है. जब अमेरिका और इज़रायल ने साथ मिलकर हमला किया था, तब से ही ऐसे हमला करने वाले ड्रोन की प्रोडक्शन बढ़ा दी गई. यह इसलिए किया गया था ताकि फ्यूचर में ऐसी कोई घटना हो तो उसके लिए तैयारी पहले से ही हो. अटैक ड्रोन बनाने की रफ्तार में 10 गुना तेजी लाई गई.

Advertisement

इनपुट: रॉयटर्स और प्रेस टीवी

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement