scorecardresearch
 

स्पेन से US को झटका, 15 एयरक्राफ्ट लौटाए, कहा- यहां से ईरान पर हमला नहीं करने देंगे

स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुएल अल्बारेस ने कहा कि स्पेन अपने उन सैन्यअड्डों को ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा, जो अमेरिका और स्पेन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होते हैं लेकिन स्पेन की संप्रभुता के अधीन हैं.

Advertisement
X
स्पेन की अमेरिका को दो टूक. (Photo: AP)
स्पेन की अमेरिका को दो टूक. (Photo: AP)

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ अमेरिका और इजरायल रह-रहकर ईरान पर हमले कर रहे हैं तो ईरान भी डटकर जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इस बीच स्पेन ने अमेरिका को कड़ी वॉर्निंग दे दी है.

स्पेन का कहना है कि उसे सैन्यअड्डों का इस्तेमाल ईरान हमलों के लिए नहीं किया जा सकता है. दरअसल स्पेन के मोरॉन और रोटा में अमेरिका के साथ उसके संयुक्त रूप से सैन्यअड्डे हैं. ऐसे में स्पेन की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिका के 15 एयरक्राफ्ट्स को स्पेन के सैन्यअड्डों से जर्मनी और फ्रांस जाते देखा गया. 

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद से दक्षिणी स्पेन स्थित रोटा (Rota) और मोरॉन (Moron) सैन्यअड्डों से कम से कम 15 अमेरिकी विमान उड़ान भर चुके हैं.

स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुएल अल्बारेस ने कहा कि स्पेन अपने उन सैन्यअड्डों को ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा, जो अमेरिका और स्पेन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होते हैं लेकिन स्पेन की संप्रभुता के अधीन हैं. स्पेन पहले ही ईरान पर हुए हमलों की निंदा कर चुका है.

Advertisement

FlightRadar24 के अनुसार, अमेरिका के कम से कम सात विमान जर्मनी के रामस्टीन एयरबेस पर उतरते हुए दिखाई दिए. ब्रिटेन ने भी शुरुआत में अपने सैन्यअड्डों को ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था लेकिन रविवार को प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कलेक्टिव सेल्फ डिफेंस के तहत उनके उपयोग को मंजूरी दे दी.

स्पेन का यह रुख प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा अमेरिका-इजराइल की ईरान में की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं. क्षेत्र में स्पेन को एक अलग स्थिति में खड़ा करता है. इससे वॉशिंगटन के साथ उसके संबंधों में और तनाव बढ़ सकता है.

अल्बारेस ने स्पेनिश चैनल से कहा कि स्पेन के सैन्यअड्डों का इस ऑपरेशन में उपयोग नहीं किया जा रहा है. ना ही उनका उपयोग किसी ऐसी कार्रवाई के लिए किया जएगा जो अमेरिका के साथ हुए समझौते या संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप ना हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement