scorecardresearch
 

'शांति समझौता टेस्ट था, उसका कोई मतलब नहीं', ट्रंप के बदले सुर, ईरान को बताया 'बदमाश'

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौता टूट चुका है और मिडिल-ईस्ट में एयरस्ट्राइक फिर शुरू हो गई हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों के बीच पिछले महीने हुए MoU को सिर्फ एक टेस्ट करार दिया है. उन्होंने दावा किया कि ईरान इसके लिए तैयार नहीं था और उनके लिए ये समझौता खास मायने नहीं रखता.

Advertisement
X
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौते के कोई खास मायने नहीं. (Photo: X)
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौते के कोई खास मायने नहीं. (Photo: X)

अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुई जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजी जारी है. ट्रंप ने ईरान के साथ पिछले महीने हुए MoU को महज एक 'टेस्ट' करार दिया है. उन्होंने कहा कि वो इस टेस्ट को छोड़ना पसंद करते.

'द ह्यू हेविट शो' में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका में ये एक स्टैंडर्ड टैक्टिक है कि आप पहले समझौते पर साइन करते हैं और फिर फाइनल समझौते की तरफ बढ़ते हैं. मैंने तो कहा था कि पहले सीधे फाइनल समझौते पर ही जाओ.'

ट्रंप ने आगे कहा, 'लेकिन क्या आप जानते हैं, ये एक तरह का टेस्ट था और वो (ईरान) इसके लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने इस टेस्ट का सम्मान नहीं किया.'

'बदमाशों के साथ MoU का कोई मतलब नहीं'

बता दें कि पिछले महीने ही ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर समझौता हुआ था. इसके तहत परमाणु मुद्दों पर बातचीत के लिए 60 दिनों का समय तय किया गया था. लेकिन अब ये समझौता पूरी तरह से टूट चुका है और मिडिल-ईस्ट में दोनों पक्षों की ओर से दोबारा एयरस्ट्राइक शुरू हो गई है.

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि ट्रंप ने पहले इस समझौते को एक बड़ी कामयाबी बताया था. तब उन्होंने कहा था कि ये समझौता वो सब कुछ हासिल करता है जो हम चाहते थे, जैसे संघर्ष को खत्म करना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलना और ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना. लेकिन अब ट्रंप के सुर बदल गए हैं और उन्होंने कहा कि इसका कोई खास मतलब नहीं था.

ट्रंप ने शो में कहा, 'जब आप बदमाशों से निपट रहे हों, तो सहमति पत्र का कोई खास मतलब नहीं रह जाता. वैसे, जब आप सम्मानीय लोगों से निपट रहे हों, तब भी इसका ज्यादा मतलब नहीं होता, क्योंकि आखिरकार ये सिर्फ एक सहमति पत्र ही है.'

शुक्रवार सुबह देश को संबोधित करेंगे ट्रंप

ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि वो गुरुवार को रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 7:30 बजे) 'देश के नाम संबोधन' देंगे.

यह भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे का उड़ाया मजाक, बोला- हम ही हैं इसके असली गार्डियन

इस संबोधन को लेकर ट्रंप के एक सलाहकार ने बताया कि ईरान के साथ दोबारा शुरू हुआ युद्ध इस समय उनके दिमाग में सबसे ऊपर है. सलाहकार ने कहा, 'हालात हर मिनट बदल रहे हैं, लेकिन ये एक ऐसा मुद्दा है जिस पर राष्ट्रपति देश के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement