scorecardresearch
 

US: ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले पाक नागरिक पर न्यूयॉर्क में शुरू हुआ ट्रायल

अमेरिकी में डोनाल्ड ट्रंप सहित उच्च स्तरीय राजनेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट का ट्रायल ब्रुकलिन की फेडरल कोर्ट में शुरू हो गया है.

Advertisement
X
आसिफ मर्चेंट ने नैपकिन पर बनाई थी हत्या की साजिश (Photo: AP)
आसिफ मर्चेंट ने नैपकिन पर बनाई थी हत्या की साजिश (Photo: AP)

अमेरिका में न्यूयॉर्क की एक अदालत ने पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट के खिलाफ राजनीतिक हत्याओं की साजिश रचने के मामले में ट्रायल शुरू हो गया है. 47 साल के आसिफ मर्चेंट पर आरोप है कि वह ईरानी सरकार के संपर्क में था और अप्रैल 2024 में हत्यारों की भर्ती के लिए न्यूयॉर्क आया था. आरोप है कि उसने हत्याएं करने के लिए दो लोगों को 5,000 डॉलर का अग्रिम भुगतान किया था, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल थे. ये दोनों शख्स वास्तव में एफबीआई के अंडरकवर एजेंट थे. 

मर्चेंट ने एक होटल के नैपकिन पर वस्तुओं का उपयोग करके हमले की योजना का खाका खींचा था, जिससे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले इस साजिश को अंजाम दिया जा सके. 

आतंकवाद के इन आरोपों में दोषी पाए जाने पर मर्चेंट को उम्रकैद की सजा हो सकती है.

नैपकिन पर बनाई थी खूनी साजिश

अभियोक्ताओं ने जूरी को बताया कि आसिफ मर्चेंट ने अपनी योजना को समझाने के लिए एक होटल के नैपकिन का सहारा लिया था. उसने नैपकिन पर कई वस्तुओं को रखकर लोगों, इमारतों और भीड़ को दर्शाया था, जिससे वह समझा सके कि हत्या को कैसे अंजाम दिया जाएगा. अप्रैल 2024 में उसके न्यूयॉर्क पहुंचने पर एक शख्स ने अधिकारियों को इस साजिश की जानकारी दी थी, जो बाद में गोपनीय मुखबिर बन गया.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को US सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

Advertisement

बचाव पक्ष और एफबीआई की रणनीति

आसिफ मर्चेंट ने खुद को बेगुनाह बताया है. उसके वकीलों का कहना है कि वह एक धार्मिक शख्स है, जिसका ईरान और पाकिस्तान में परिवार है और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं. वहीं, एफबीआई की स्टिंग ऑपरेशंस वाली रणनीति पर भी सवाल उठते रहे हैं. आलोचकों का मानना है कि यह फंसाने जैसा हो सकता है, जहां मानसिक रूप से कमजोर लोगों को ऐसे काम के लिए उकसाया जाता है, जिसे वे अकेले नहीं कर पाते.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement