scorecardresearch
 

अफगानिस्तान में जेल पर तालिबान का हमला

तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत फरयाद की एक जेल पर रॉकेट से हमला कर दिया और चार कैदियों को जेल से भगा ले गए.

Advertisement
X

तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत फरयाद की एक जेल पर रॉकेट से हमला कर दिया और चार कैदियों को जेल से भगा ले गए.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय पुलिस के उपप्रमुख मोहम्मद नईम अंदराबी ने बताया कि तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने गुरुवार को देर रात प्रांतीय राजधानी मैमाना की जेल पर चार रॉकेटों से हमला किया और चार आतंकवादियों को फरार करा ले गए.

उन्होंने यह भी बताया कि रॉकेट हमले और आतंकवादियों और पुलिस की मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और एक तालिबान आतंकवादी ढेर हो गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement