scorecardresearch
 

दक्षिण कोरिया के शॉपिंग मॉल में अचानक गिरी छत, 36 लोग घायल

दक्षिण कोरिया के एक शॉपिंग मॉल में अचानक छत का प्लास्टर गिरने लगा. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मॉल में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कम से कम 36 लोग घायल हो गए, जबकि करीब 70 ने बाहर निकलकर जान बचाई.

Advertisement
X
दक्षिण कोरिया में मॉल की छत गिर गई (Photo-@koreatimescokr)
दक्षिण कोरिया में मॉल की छत गिर गई (Photo-@koreatimescokr)

दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में शनिवार सुबह एक शॉपिंग मॉल में अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कम से कम 36 लोग मामूली रूप से घायल हो गए. घटना के बाद करीब 70 लोगों को मॉल से बाहर निकाला गया. अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से कम से कम 9 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन घायलों की संख्या बढ़ सकती है.

यह हादसा सुबह करीब 10 बजकर 16 मिनट पर हुआ. मॉल की चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. इसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में तलाश शुरू की. डेगू अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, छत का प्लास्टर गिरने के बाद मॉल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया.

करीब 70 लोगों ने मौके पर परिसर से बाहर निकल कर खुद अपनी जान बचाई. हादसे के बाद बचावकर्मीयों ने मलबे के नीचे तलाशी ली. फिलहाल छत का हिस्सा अचानक गिरने की वजह साफ नहीं हो पाई है.अधिकारी हादसे की वजह का पता लगाने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: तंजानिया में भीषण सड़क हादसा, लकड़ी से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 28 यात्रियों की मौत

Advertisement

राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यालय के हवाले से बताया गया कि राष्ट्रपति ने अधिकारियों को बचाव कार्य में हर संभव प्रयास करने और हादसे से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाए. प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को मदद पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि मलबे में कोई फंसा न रह जाए.

हादसे की वजह की जांच जारी

शॉपिंग मॉल जैसी सार्वजनिक जगह पर छत का हिस्सा गिरने से इमारत की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है. हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हादसा निर्माण में कमी, रखरखाव की समस्या या किसी अन्य वजह से हुआ. फिलहाल राहत की बात यही है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. पुलिसकर्मी छत गिरने की वजह का पता लगाने में जुटे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement