साउथ कोरिया, जिसे आधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ कोरिया कहा जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक प्रमुख देश है. यह कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में बसा है और इसकी राजधानी सियोल है. उत्तर में इसकी सीमा नॉर्थ कोरिया से लगती है, जबकि इसके बाकी हिस्से समुद्र से घिरे हैं. साउथ कोरिया की आबादी लगभग 5 करोड़ से अधिक है और यहां की मुख्य भाषा कोरियन है.
साउथ कोरिया आज दुनिया के तेजी से विकसित देशों में गिना जाता है. तकनीक, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में इस देश की मजबूत पहचान है. सैमसंग, हुंडई और एलजी जैसी बड़ी कंपनियां साउथ कोरिया से जुड़ी हैं. देश की अर्थव्यवस्था में उद्योग, निर्यात और आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है.
साउथ कोरिया अपनी पॉप कल्चर के कारण भी दुनिया भर में चर्चा में रहता है. के-पॉप, कोरियन ड्रामा और कोरियन फिल्मों ने भारत सहित कई देशों में बड़ी लोकप्रियता हासिल की है. BTS और BLACKPINK जैसे के-पॉप ग्रुप्स ने कोरियन संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. इसके अलावा Squid Game और कई कोरियन ड्रामा दुनियाभर के दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं.
साउथ कोरिया का इतिहास भी काफी पुराना है. कोरियाई युद्ध के बाद देश ने आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में तेजी से काम किया. आज यह आधुनिक शहरों, तेज रफ्तार इंटरनेट, बेहतर परिवहन व्यवस्था और तकनीकी विकास के लिए जाना जाता है.
सियोल, बुसान और इंचियोन देश के प्रमुख शहरों में शामिल हैं. यहां पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक जीवनशैली एक साथ देखने को मिलती है. साउथ कोरिया आज एशिया के महत्वपूर्ण देशों में शामिल है और वैश्विक स्तर पर इसकी आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी भूमिका लगातार बढ़ रही है.
दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन का सफल पहला परीक्षण किया. यह 6174 km/hr से ज्यादा गति पर मैन्यूवर कर समुद्र में लक्ष्य भेदने में सफल रहा. उत्तर कोरिया से होड़ बढ़ी है.
दक्षिण कोरिया के एक शॉपिंग मॉल में अचानक छत का प्लास्टर गिरने लगा. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मॉल में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कम से कम 36 लोग घायल हो गए, जबकि करीब 70 ने बाहर निकलकर जान बचाई.
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने शनिवार को मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया. मिसाइल ने 1000 किमी उड़ान भरी और लक्ष्य भेदा. यह अभ्यास परमाणु प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए था.
उत्तर कोरिया ने वॉनसन से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो 700 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक गई. यह घटना सीमा पर लैंड माइन धमाकों के बाद हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है.
किम यो जोंग ने साउथ कोरिया के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें सीमा विस्फोटों के लिए नॉर्थ कोरिया की माइन्स को जिम्मेदार बताया गया. उन्होंने चेतावनी दी कि सीमा पर किलेबंदी कर रहे नॉर्थ कोरियाई सैनिकों पर गोली चली, तो बॉर्डर यूनिट्स तुरंत और बेरहम जवाबी कार्रवाई करेंगी.
नागोया में एशियन गेम्स के महिला 49 किग्रा वर्ग में मीराबाई चानू ने 198 किलो (88+111) के साथ सिल्वर मेडल जीतकर 28 साल का सूखा खत्म किया. नॉर्थ कोरिया की दो बार की री सॉन्ग गुम ने 215 किलो (94+121) के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड और हैट्रिक पूरा किया.
साउथ कोरिया ने पहला KF-21 बोरामे फाइटर जेट प्राप्त किया. यह 4.5 पीढ़ी का मल्टीरोल फाइटर पुराने विमानों की जगह लेगा. 2030 के दशक तक 100 से अधिक विमान शामिल करने का लक्ष्य है.
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाना चाहिए, क्योंकि पूरी तरह खत्म होने का इंतजार करना अब व्यावहारिक नहीं है. उन्होंने साउथ कोरिया और अमेरिका दोनों की बातचीत की तैयारी जताई. ट्रंप द्वारा सैन्य अभ्यास कम करने के फैसले को उन्होंने सकारात्मक कदम बताया, भले ही यह बिना सलाह के लिया गया हो.
दक्षिण कोरिया के बॉर्डर पर हुए ब्लास्ट ने दोनों देशों के बीच टकराव की नौबत पैदा कर दी है. इस धमाके में दक्षिण कोरिया के 3 सैन्य अधिकारी जख्मी हो गए हैं. दक्षिण कोरिया ने अबतक ब्लास्ट की वजह नहीं बताई है, लेकिन घटना वहां हुई जहां कई लैंड माइंस बिछे रहते हैं.
उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर जाकर गिरी. मिसाइल लॉन्च के बाद दक्षिण कोरिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई और परीक्षण की निंदा करते हुए प्योंगयांग से मिसाइल गतिविधियां रोकने की अपील की.
सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने नॉर्थ कोरिया पर 44.6 अरब वॉन (करीब 3.25 करोड़ डॉलर) का फाइन लगाया है. 2020 में युक्त संपर्क कार्यालय को उड़ाने के मामले में कोर्ट ने यह आदेश दिया है. यह पहली बार है जब साउथ कोरिया की सरकार ने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ मुकदमा दायर किया है.
Indian Stock Market में बीते सप्ताह की तेज गिरावट जारी रहेगी या सेंसेक्स-निफ्टी इससे उबरकर तेज रफ्तार पकड़ेंगे. इसके संकेत अमेरिका से लेकर एशियाई शेयर बाजारों तक से मिल रहे हैं.
भारतीय शेयर बाजार में भले ही सोमवार को छुट्टी और ये निवेशकों के लिए अच्छा भी है, क्योंकि विदेशों से सेंसेक्स-निफ्टी के लिए रेड सिग्नल मिल रहे थे. जापान से लेकर साउथ कोरिया तक के बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
उत्तर कोरिया ने मिसाइलों, तोपों और ड्रोन के साथ बड़ा लाइव-फायर सैन्य अभ्यास किया है. इस दौरान उसने अपनी सैन्य ताकत दिखाने का दावा किया. वहीं, दक्षिण कोरिया की सेना ने भी इसी दिन मिसाइल लॉन्च होने की जानकारी दी.
किम जोंग उन ने वोंसान में कांग कोन नाम का दूसरा न्यूक्लियर मिसाइल सक्षम डिस्ट्रॉयर नौसेना में शामिल किया और इसे जवाबी न्यूक्लियर व्यवस्था का हिस्सा बताया. यह कदम तब आया है जब अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने जेजू द्वीप के पास 5 दिन की फ्रीडम एज ड्रिल शुरू की है, जिसे प्योंगयांग सुरक्षा खतरा मानता है.
होर्मुज में मिलिट्री तैनाती के लिए साउथ कोरिया सरकार संसद की मंजूरी लेने की प्रक्रिया तैयार कर रही है. कैबिनेट की समीक्षा के बाद इस महीने संसद में सहमति प्रस्ताव पेश करने की योजना है.
कोरियन इंफ्लूएंसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वैसलीन को बैसलीन कहा है. इसके बाद कंपनी ने भी इस पर रिएक्ट किया है.