scorecardresearch
 

उधर जेलेंस्की-ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से शांति समझौते पर कर रहे थे चर्चा, तभी रूस ने कीव पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समेत यूरोपीय नेताओं से शांति समझौते को लेकर की गई बातचीत के कुछ ही घंटों बाद रूस ने राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से भीषण हमला कर दिया.

Advertisement
X
रूस ने कीव पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल. (Photo: Reuters)
रूस ने कीव पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल. (Photo: Reuters)

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से आश्रय लेने की अपील की. ये हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बातचीत के कुछ घंटों बाद हुआ.

कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने सुबह टेलीग्राम पर निवासियों को हवाई हमले का अलर्ट खत्म होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने का कड़ा निर्देश जारी किया है.

कीव में रॉयटर्स के एक संवाददाता ने विस्फोटों की आवाज सुनी. यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर सुमी में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यूक्रेन के अधिकांश इलाकों में एयर स्ट्राइक अलर्ट जारी किया गया था.

G-7 बैठक के बाद कूटनीतिक चर्चा

फ्रांस में मौजूद राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने ग्रुप ऑफ सेवन (G7) की बैठक में शामिल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से विस्तार से बात की थी. जेलेंस्की ने इसे चार साल से ज्यादा वक्त से जारी रूसी युद्ध को खत्म करने के लिए एक 'समन्वय बातचीत' (Coordinating Conversation) करार दिया था.

कीव पर रूस का बड़ा हमला

कीव पर हुआ ये हमला इस हफ्ते रूस का दूसरा हवाई हमला है. इससे पहले सोमवार को रूस द्वारा किए गए एक बड़े हमले में 10 लोगों की जान चली गई थी और यूक्रेन की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाने वाला एक 1000 साल पुराना मठ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी यूरोपीय नेताओं ने कड़ी निंदा की थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की दोनों ही युद्ध को लेकर कुछ करने के लिए खुले दिख रहे हैं, साथ ही उन्होंने दावा किया कि रूस अपने ज्यादा सैनिक खो रहा है. दूसरी तरफ क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने ट्रंप के साथ अपनी हालिया फोन कॉल में जेलेंस्की से मुलाकात की संभावना पर कोई चर्चा नहीं की है.

रूस के नियंत्रण वाले जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एनरहोदर शहर में यूक्रेन के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हुए हैं. इसके अलावा रूस के बेलगोरोद सीमावर्ती क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में कार सवार व्यक्ति मारा गया.

वहीं, बेलारूसी स्कूली बच्चों की बस पर यूक्रेनी हमले के दावे को कीव ने पूरी तरह 'झूठ' बताया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement