वलोडिमिर ऑलेक्जैंड्रोविच जेलेंस्की (Volodymyr Oleksandrovych Zelenskyy) यूक्रेन के राजनेता, हास्य अभिनेता और देश के छठे राष्ट्रपति हैं (President of Ukraine). जेलेंस्की का जन्म 25 मई 1978 को यहूदी माता-पिता के घर दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के एक रूसी भाषी क्षेत्र क्रिवी रिह में हुआ था (Volodymyr Zelenskyy Age) . अपने अभिनय करियर से पहले, उन्होंने कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की (Volodymyr Zelenskyy Education). इसके बाद, बतौर कॉमेडियन, उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उन्होंने 1998 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी क्वार्टल 95 (Kvartal 95) की स्थापना की, जो फिल्मों, कार्टून और टीवी शो का निर्माण करती है. जेलेंस्की ने सर्वेंट ऑफ द पीपल (Servant of the People) सीरीज में, 2015 से 2019 तक, यूक्रेन के राष्ट्रपति की भूमिका निभाई थी. मार्च 2018 में क्वार्टल 95 के कर्मचारियों ने टेलीविजन शो के समान नाम वाला एक राजनीतिक दल ‘सर्वेंट ऑफ द पीपल’ बनाया (Volodymyr Zelenskyy Acting Career.
जेलेंस्की ने 2019 के यूक्रेनी राष्ट्रपति चुनाव के लिए 31 दिसंबर 2018 को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी. उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको (Petro Poroshenko) को हराकर 73.2% वोट के साथ चुनाव जीता. एक लोकलुभावन व्यक्ति के रूप में पहचान बनाकर, उन्होंने खुद को एक सत्ता-विरोधी, भ्रष्टाचार-विरोधी व्यक्ति के रूप में स्थापित किया (Volodymyr Zelenskyy Presidential Campaign).
राष्ट्रपति के रूप में, जेलेंस्की ने यूक्रेनी-भाषी और रूसी-भाषी लोगों के बीच ई-गवर्नेंस और उनकी एकता पर काम किया. इसके लिए, उन्होंने सोशल मीडिया, विशेष रूप से इंस्टाग्राम का खूब उपयोग किया. उन्होंने वेरखोव्ना राडा, यूक्रेन की संसद के सदस्यों के लिए लीगल इम्यूनिटी को खत्म किया (Volodymyr Zelenskyy Presidency).
जेलेंस्की ने अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान रूस के साथ यूक्रेन के लंबे संघर्ष को समाप्त करने का वादा किया था. लेकिन, 2022 की शुरुआत से, जेलेंस्की प्रशासन के रूस के साथ रिश्ते बिगड़ते चले गए. शुरुआत में, उन्होंने शांति की बात की, पश्चिमी देशों, विशेषकर नाटो से मदद की गुहार लगाई और बाद में, सीमा पर सशस्त्र बलों की लामबंदी भी की (Russo-Ukrainian Crisis).
सितंबर 2003 में, जेलेंस्की ने अपने स्कूल में साथ पढ़ने वाली ओलेना कियाशको से शादी की (Volodymyr Zelenskyy Wife). इस दंपति के एक बेटी, ऑलेक्ज़ेंड्रा और एक बेटा, किरिलो है (Volodymyr Zelenskyy Children).
ज़ेलेंस्की की पहली भाषा रूसी है, वह यूक्रेनी और अंग्रेजी में भी धाराप्रवाह हैं (Volodymyr Zelenskyy Language). 2018 में उनकी संपत्ति लगभग 37 मिलियन रिव्निया (लगभग US$1.5 मिलियन) थी (Volodymyr Zelenskyy Net Worth).
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि रूस अमेरिका और ग्लोबल मार्केट को डीजल सप्लाई करेगा. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि इस कदम से मॉस्को की युद्ध की कोशिशों को फंड मिलेगा.
रूस ने कीव और करीब एक दर्जन यूक्रेनी इलाकों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम 19 आम लोग मारे गए और करीब 60 घायल हुए. सबसे ज्यादा नुकसान प्रिलुकी में हुआ, जहां 13 लोगों की जान गई.
भारत ने रूस यूक्रेन जंग पर साफ किया है कि बातचीत और कूटनीति ही समाधान है. प्रधानमंत्री कई बार कह चुके हैं कि यह युद्ध का दौर नहीं है और मैदान से हल नहीं निकलेगा. भारत ने साफ कर दिया है कि अंतहीन युद्ध की जगह युद्ध के अंत का समय आ गया है.
ब्लैक सी में रूस के ड्रोन हमले में तुर्की के एक कार्गो शिप को निशाना बनाया गया, जिसमें शिप के कैप्टन की मौत हो गई और कई क्रू मेंबर घायल हो गए. घायलों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है.
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में यूक्रेन ने रूसी ठिकानों पर सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. इसी बीच, भारत की ओर से सुझाए गए पीस प्लान पर एक बड़ी सकारात्मक खबर आई है. यूक्रेन ने भारत के शांति प्रस्ताव यानी पीस प्लान पर अपनी रजामंदी जाहिर कर दी है.
रूस ने सर्दियों से ठीक पहले यूक्रेन की ऊर्जा आपूर्ति और बुनियादी ढांचे को अपाहिज बनाने के लिए कीव के नीपर नदी पर स्थित रणनीतिक 'साउथर्न ब्रिज' पर पहली बार जेट-संचालित ड्रोनों से हमला किया.
यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन ने कहा कि शांति समझौते के सभी प्रस्ताव खुले हैं. हालांकि, रूस अपने हितों को ध्यान में रखकर अगला कदम उठाएगा. उन्होंने यूक्रेन को जवाबी हमले की चेतावनी देते हुए कहा कि उकसावे की कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में AI के बढ़ते खतरों और नियंत्रण की जरूरत पर चर्चा हुई. बड़ी AI कंपनियों के प्रमुखों ने इस दौरान इस पर कंट्रोल करने की अहमियत पर जोर दिया. एन्थ्रोपिक के CEO डारियो अमोडेई से लेकर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन तक ने एआई के जोखिमों पर चिंता जताई.
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर भारत समेत 47 देशों के नागरिकों को युद्ध में मोहरे के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इन देशों की सरकारों से अपने नागरिकों की सुरक्षा करने और उन्हें इस खतरनाक संघर्ष से दूर रखने की अपील की. इस दौरान जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को इस युद्ध का 'पेशेंट जीरो' करार दिया.
जेलेंस्की ने भारत से रूस के साथ तेल और ऊर्जा कारोबार बंद करने की अपील की है. उनका कहना है कि रूस की अर्थव्यवस्था भारत, चीन और तुर्की जैसे देशों पर काफी निर्भर है. अगर ये देश रूस से ऊर्जा खरीदना बंद कर दें तो मॉस्को पर युद्ध रोकने का दबाव बढ़ सकता है.
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर अहम बातचीत की। दोनों नेताओं ने शांति, तनाव कम करने और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने बताया कि उनकी जल्द न्यूयॉर्क में मुलाकात होगी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर अहम बातचीत की है. इस दौरान दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए कई जरूरी कदमों पर चर्चा हुई. बातचीत में सुरक्षा, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. जेलेंस्की ने बताया कि वो बहुत जल्द न्यूयॉर्क में ट्रंप से मुलाकात करेंगे.
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़े ड्रोन हमले की खबर सामने आई. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, 1600 से ज्यादा ड्रोन रोके गए, जिनमें 450 मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे. एक ऑयल रिफाइनरी के परिसर में भी ड्रोन पहुंचे और नुकसान हुआ. मॉस्को क्षेत्र में दो लोगों की मौत की सूचना है. यूक्रेन ने हमले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
यह कानून उन देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की अनुमति देता है जो रूस से तेल और गैस खरीदना जारी रखते हैं. हाउस में हुई बहस में भारत और चीन को खास तौर पर उन बड़े खरीदारों के तौर पर पहचाना गया है जिन पर इस प्रावधान का असर पड़ सकता है.
दक्षिणी यूक्रेन में रूसी ड्रोन ने बुधवार को यात्री बस और रेलवे ठिकानों को निशाना बनाया. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन हमलों की निंदा की.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि हाल के हफ्तों में रूस के ड्रोन ने उनके विमान को दो बार निशाना बनाया. दोनों घटनाएं मोल्दोवा के एयरस्पेस में हुईं. जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का मकसद उन्हें ही नहीं, बल्कि विदेशी नेताओं को भी डराना हो सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस की प्रतिबद्धता पर अविश्वास जताया है. उनका कहना है कि यूक्रेन तभी जवाबी हमले रोकेगा, जब अंतरराष्ट्रीय साझेदार रूसी हमले बंद होने की ठोस गारंटी देंगे.
अमेरिका में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद ट्रंप प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. अमेरिका में डीजल का औसत दाम 5.85 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गया है और कुछ महीनों में कीमत करीब 55 फीसदी बढ़ी है. महंगे डीजल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परेशान कर दिया है.
अमेरिका में डीजल की कीमतें 6 डॉलर प्रति गैलन के पार जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने की अपील की है. ट्रंप ने कहा कि इन हमलों से दुनिया भर में ईंधन की भारी किल्लत हो रही है,
रूस के तेल ठिकानों पर हमले बंद करने की अपील ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से की है. ट्रंप ने कहा कि इन हमलों से रूस में डीजल की कमी हो रही है. उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से इस तरह के हमले रोकने को कहा.
रूस ने 12 सितंबर को यूक्रेन के कई इलाकों में बड़े हवाई हमले किए, जिनमें नौ लोगों की मौत और 12 से अधिक लोग घायल हुए। हमलों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। जेलेंस्की के मुताबिक करीब 500 ड्रोन दागे गए।