लखनऊ के रहीमाबाद में पिता की मौत के बाद सादे कागजों पर अंगूठे के निशान लगवाने का कथित वीडियो वायरल है. बेटे पर जमीन के लालच में यह हरकत करने का आरोप है. परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच की बात कही है.