scorecardresearch
 

भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर समुद्र के भीतर से हमला... 80 की मौत, कई लापता

श्रीलंका के दक्षिणी तट पर एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से हमला हुआ, जिसमें 80 लोग मारे गए हैं और कई लोग लापता और कई घायल हुए हैं. अभी तक घटना की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है और हमले के पीछे कौन है, ये अभी स्पष्ट नहीं है.

Advertisement
X
हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली. (Photo: Social Media/X)
हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली. (Photo: Social Media/X)

श्रीलंका के दक्षिणी तट में एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से हमला किया गया. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है,100 से ज्यादा लोग पानी में गायब हो गए हैं और कई लोग घायल भी हैं. ईरानी जहाज से संकट का संकेत (Distress Call) मिलने के बाद श्रीलंकाई सेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया. 

श्रीलंका की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस हमले की पुष्टि की है. ईरानी जहाज पर कुल 180 लोग मौजूद थे, जिनमें से 80 लोगों की मौत हो गई हैं. हमले के बाद अब तक 32 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है.

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी जहाज से इमरजेंसी सिग्नल मिलने के तुरंत बाद श्रीलंकाई नौसेना ने एक बचाव मिशन रवाना किया. प्रवक्ता ने कहा, 'श्रीलंकाई नौसेना ने एक ईरानी जहाज से संकट की कॉल मिलने के बाद एक बचाव मिशन भेजा है.'

हमले का जवाब देगा श्रीलंका!

नौसेना ने अब तक 32 घायल लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने भी बताया कि डूबते हुए जहाज से कर्मियों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए किनारे पर लाया गया है. उन्होंने ऑपरेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, हालांकि श्रीलंका की तरफ से इस घटना का करारा जवाब देने का दावा किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: US-Israel Attacks Iran LIVE: पनडुब्बी हमले के बाद ईरानी जहाज से 101 लोग लापता, श्रीलंका नौसेना ने दी जानकारी
 
फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये कौन सा जहाज था और उस पर कुल कितने लोग सवार थे. इस हमले की जिम्मेदारी अमेरिका ने ली है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement