scorecardresearch
 

तुर्की में गिरीं मिसाइलें तो PAK को सताया ईरानी हमले का डर, आनन-फानन में शुरू किया ये ऑपरेशन

ईरान ने तुर्की के हवाई क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसे नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. इस खतरे के बीच पाकिस्तान ने अपने शिपिंग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन मुहाफिजुल बह्र' शुरू किया है.

Advertisement
X
तुर्की पर ईरानी हमलों से पाकिस्तान परेशान हो उठा है (Photo: Reuters)
तुर्की पर ईरानी हमलों से पाकिस्तान परेशान हो उठा है (Photo: Reuters)

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग में ईरानी मिसाइलें तुर्की को भी निशाना बना रही हैं. सोमवार को भी ईरान ने तुर्की के हवाई क्षेत्र में बैलेस्टिक मिसाइल दागी जिसे पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. तुर्की पर ईरानी खतरों के बीच अब उसके करीबी दोस्त पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है. पाकिस्तान ने अपने शिपिंग और समुद्री व्यापार को खतरे से बचाने के लिए ‘ऑपरेशन मुहाफिजुल बह्र’ शुरू किया है.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की नौसेना ने राष्ट्रीय शिपिंग और समुद्री व्यापार को प्रभावित करने वाले खतरों से निपटने के लिए ये ऑपरेशन शुरू किया है.

बयान में कहा गया कि यह फैसला क्षेत्र में बदलते समुद्री सुरक्षा हालात और अहम समुद्री मार्गों में खतरों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

ISPR के मुताबिक, पाकिस्तान ने यह पहल इसलिए शुरू की है ताकि देश की एनर्जी सप्लाई में आनेवाली किसी भी रुकावट को रोका जाए और समुद्री संचार मार्गों की सुरक्षा की जाए.

बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की नौसेना मौजूदा समुद्री हालात से पूरी तरह अवगत है और व्यापारी जहाजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही है ताकि उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके.

Advertisement

तुर्की पर हमले के बीच पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को ईरानी बैलेस्टिक मिसाइल अटैक की जानकारी दी. मंत्रालय ने एक्स पर शेयर किए एक बयान में कहा कि मिसाइल के कुछ मलबे दक्षिणी तुर्की के शहर गाजियांटेप के खाली इलाके में गिरे. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है.

मंत्रालय ने कहा कि तुर्की अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंधों और क्षेत्रीय स्थिरता को बहुत महत्व देता है. साथ ही चेतावनी दी कि देश की सीमा और हवाई क्षेत्र को निशाना बनाने वाले किसी भी खतरे के खिलाफ 'सभी जरूरी कदम बिना किसी हिचकिचाहट के उठाए जाएंगे.'

मंत्रालय ने ईरान को अप्रत्यक्ष तरीके से धमकी देते हुए कहा कि तुर्की की चेतावनी को मानना सभी संबंधित पक्षों के हित में होगा.

अजरबैजान ने जताया तुर्की के साथ समर्थन

मिसाइल घटना के बाद तुर्की के करीबी दोस्त अजरबैजान ने पूर्ण समर्थन जताया है. अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में अजरबैजान तुर्की के साथ मजबूती से खड़ा है.

पिछले बुधवार को भी तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि ईरान से तुर्की की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो की डिफेंस यूनिट्स ने पूर्वी भूमध्यसागर में रोक दिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement