scorecardresearch
 

होर्मुज टैक्स, मुआवजा, NO अमेरिकी बेस... ट्रंप की 15 शर्तों के जवाब में ईरान की 7 डिमांड्स

ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध रोकने के लिए कई शर्तें रखीं हैं, जिनमें खाड़ी देशों से अमेरिकी सैन्य बेस हटाना, प्रतिबंध खत्म करना और समुद्री मार्गों पर नियंत्रण शामिल है. ईरान ने युद्ध के नुकसान के लिए मुआवजा मांगा है और हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल के हमलों को रोकने की मांग भी की है.

Advertisement
X
ईरान ने सीजफायर के लिए ये मांगें की हैं. (Photo: ITG)
ईरान ने सीजफायर के लिए ये मांगें की हैं. (Photo: ITG)

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सीजफायर करने के लिए 15 शर्तें रख दी थीं. अब अमेरिका को जवाब देते हुए ईरान ने भी अपनी मांगों की लंबी लिस्ट जारी कर दी है. ईरान ने अमेरिका के सामने 7 शर्तें रख दी हैं. इनमें खाड़ी देशों से अमेरिकी बेस हटाने से लेकर वित्तीय मुआवजा तक शामिल हैं.

हाल ही में ईरानी सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाकरी ने अमेरिका पर हमला बोला था. उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा, अमेरिका खुद के साथ ही बातचीत कर रहा है. क्या आपके आंतरिक संघर्ष का स्तर उस चरण तक पहुंच गया है जहां आप खुद से बातचीत कर रहे हैं? हम जैसे लोग आप जैसे लोगों के साथ कभी नहीं रह सकते.

इस बीच चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने देश के नेतृत्व पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऐसे में सीजफायर के लिए IRGC ही शर्तें रख रहा है.

सीजफायर के लिए ईरान ने की ये 7 डिमांड्स

  1. सीजफायर के लिए ईरान की तरफ से जंग में हुए नुकसान के लिए वित्तीय मुआवजा मांगा गया है. 
  2. ईरान ने अमेरिका से मांग की है कि खाड़ी देशों में उनके सैन्य अड्ढे नहीं होंगे.
  3. इसके साथ ही हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल के हमले को रोकना भी शर्तों की लिस्ट में शामिल है.
  4. ईरान ने डिमांड की है कि एक ऐसा प्लान तैयार किया जाए जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूल किया जा सके.
  5. ईरान चाहता है कि इस समुद्री मार्ग का नियंत्रण प्रभावी रूप से उसके पास रहे.
  6. अमेरिका से ईरान ने इस बात की भी गारंटी मांगी है कि भविष्य में हमले दोबारा शुरू नहीं होंगे.
  7. ईरान ने किसी भी समझौते के लिए सभी प्रतिबंधों को हटाने की भी मांग की है.

ईरान भी रियायत बरत सकता है

Advertisement

कहा जा रहा है कि ईरान भी अमेरिका की तरफ से की गई मांगों पर थोड़ा लचीलापन दिखा सकता है. अमेरिका ने ईरान के सामने 15 शर्तें रखी थीं. जिसमें से ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को पांच साल के लिए रोक सकता है और यूरेनियम संवर्धन के स्तर को कम कर सकता है. ईरान 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम के भंडार पर चर्चा कर सकता है. इसके साथ ही वो अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सेंट्रीफ्यूज के निरीक्षण की अनुमति दे सकता है.

यह भी पढ़ें: एक महीने का सीजफायर, No Nuclear, होर्मुज... ईरान जंग खत्म करने के लिए ट्रंप की 15 शर्तें

इसके अलावा, ईरान हिजबुल्लाह, हमास और इराकी मिलिशिया जैसे क्षेत्रीय समूहों को फंडिंग बंद करने पर भी सहमत हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement