scorecardresearch
 

पहल नकवी पहुंचे, अब महफिल लूटने मुनीर जाएंगे तेहरान! ट्रंप को क्या दे पाएंगे खुशखबरी

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच अब कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल हमले टालने का संकेत दिया है, वहीं पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता दिख रहा है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के तेहरान दौरे ने इस पूरी कवायद को और अहम बना दिया है.

Advertisement
X
आसिम मुनीर तेहरान दौरे पर जाने वाले हैं. (Photo- ITG)
आसिम मुनीर तेहरान दौरे पर जाने वाले हैं. (Photo- ITG)

ईरान और अमेरिका के बीच कई महीनों से जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अब कूटनीतिक हल निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद संकेत मिले हैं कि फिलहाल अमेरिका ईरान पर नए हमले टालना चाहता है. इसी बीच पाकिस्तान दोनों देशों के बीच बैकचैनल डिप्लोमेसी में अहम भूमिका निभाता नजर आ रहा है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या इन दौरों से अमेरिका में बैठे डोनाल्ड ट्रंप को कुछ खुशखबरी मिलेगी?

दरअसल, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी इस समय ईरान दौरे पर हैं. खास बात यह है कि एक हफ्ते के भीतर यह उनका दूसरा तेहरान दौरा है. वहीं अब पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के भी तेहरान दौरे की खबर है. ईरानी मीडिया एजेंसी ISNA के मुताबिक, आसिम मुनीर जल्द ही ईरानी नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग ने निकाली UAE मॉडल की हवा, पैसा छापने वाली ये इंडस्ट्री दूसे देश में हो रही शिफ्ट

इन दौरों को इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच संदेश पहुंचाने का काम कर रहा है. तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कई दौर की बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई है.

Advertisement

नए प्रस्ताव को ईरान कर रहा रिव्यू

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने कहा कि अमेरिका की तरफ से भेजे गए प्रस्तावों की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा, "ईरान के 14-सूत्रीय मूल प्रस्ताव के आधार पर कई बार संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है. हमें अमेरिकी पक्ष के विचार मिले हैं और हम उनका अध्ययन कर रहे हैं."

बताया जा रहा है कि यह पूरा संवाद एक संभावित सीजफायर डॉक्यूमेंट को लेकर चल रहा है. पाकिस्तान दोनों देशों के बीच शब्दों और शर्तों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि युद्ध को आगे बढ़ने से रोका जा सके.

अगर सही जवाब नहीं मिला तो फिर होगा हमला- ट्रंप

हालात अब भी बेहद नाजुक बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने "सही जवाब" नहीं दिया तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार है. जॉइंट बेस एंड्रयूज पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "अगर हमें सही जवाब नहीं मिले तो हालात बहुत तेजी से बदल सकते हैं. हम पूरी तरह तैयार हैं."

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! ईरान पर फिर हमले को लेकर फोन कॉल में सामने आया मतभेद

जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका कितने समय तक इंतजार करेगा, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "यह कुछ दिन भी हो सकते हैं, लेकिन चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ सकती हैं."

Advertisement

पाकिस्तान के मिडिएशन से अस्थायी युद्धविराम

दरअसल, अप्रैल में पाकिस्तान की मध्यस्थता से अस्थायी संघर्षविराम जरूर हुआ था, लेकिन उसके बाद भी अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम नहीं हुआ. होर्मुज स्ट्रेट, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अब भी गहरे मतभेद बने हुए हैं.

ऐसे में पाकिस्तान की भूमिका अचानक काफी अहम हो गई है. एक तरफ इस्लामाबाद अमेरिका के साथ रिश्ते बनाए रखना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ ईरान के साथ अपने पड़ोसी और रणनीतिक संबंधों को भी संतुलित करने की कोशिश कर रहा है. यही वजह है कि मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर के लगातार तेहरान दौरे को मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी में बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement