scorecardresearch
 

ट्रंप के 'एक के बदले एक' वाली धमकी पर ईरान ने दी 'आंख के बदले आंख' वाली वॉर्निंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की चेतावनी के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान पर किसी भी हमले का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा.

Advertisement
X
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची. (File photo)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची. (File photo)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की चेतावनी के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कहा कि अगर ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ तो उसका जवाब "आंख के बदले आंख" की नीति के तहत दिया जाएगा. इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज में शिप पर हमला करेगा तो इसके बदले तेहरान में एक पावर प्लांट या एक ब्रिज को तबाह किया जाएगा.

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "हमारा रक्षा सिद्धांत बिल्कुल स्पष्ट है. आंख के बदले आंख. ईरान पर किसी भी तरह का हमला, चाहे वह हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही क्यों न हो, उसका घातक और निर्णायक जवाब दिया जाएगा." उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे हमलों में किसी भी तरह की मदद करने वाले देश या पक्ष भी ईरान के वैध निशाने होंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने लगातार 12वीं रात किए ताबड़तोड़ हमले, धमाकों से गूंजा दक्षिणी ईरान

ईरान की यह प्रतिक्रिया उस बयान के बाद आई है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रोकने की कोशिश करता है, तो अमेरिका उसके पुलों और पावर प्लांट को निशाना बना सकता है.

हमला हुआ तो होर्मुज से नहीं गुजरने दिया जाएगा तेल!

Advertisement

ईरान की सर्वोच्च सैन्य कमान और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) पहले भी इसी तरह की चेतावनी दे चुके हैं. ईरान की प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, खातम-अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया तो होर्मुज स्ट्रेट से वैश्विक तेल आपूर्ति पूरी तरह रोक दी जाएगी. सैन्य कमान ने कहा कि किसी भी जहाज को सिर्फ ईरान द्वारा तय किए गए मार्ग और नियमों के तहत ही गुजरने दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ईरान-इराक सीमा पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक का दावा, शलामचेह बॉर्डर पर दो लोगों की मौत

ट्रंप ने हमला किया तो अमेरिका के सहयोगियों पर गिरेगी गाज

IRGC की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल सैयद माजिद मौसवी ने भी अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान के ब्रिज या पावर प्लांट्स को निशाना बनाया गया तो क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी देशों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा, "अगर हमारे पावर प्लांट और ब्रिज पर हमला हुआ तो उसके परिणाम तुरंत दिखाई देंगे."

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिन ही में ईरान को धमकाते गुए हुए कहा था कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य हथियार से हमला किया, तो जवाब में अमेरिका ईरान का एक पुल या पावर प्लांट तबाह कर देगा, चाहे वह तेहरान के भीतर हो या उसके आसपास। ट्रंप ने यह धमकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी और संकेत दिया कि होर्मुज में किसी भी हमले का अमेरिका सीधे ईरान के अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर जवाब देगा।

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement