चीन ने शनिवार को रक्षा बजट में 7.6 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह पिछले 6 साल में रक्षा बजट में सबसे कम बढ़ोतरी है. चीन ने आर्थिक गतिरोधों और पिछले साल सेवारत लोगों की संख्या में भारी गिरावट के बीच रक्षा बजट में इस बढ़ोतरी की घोषणा की है.
पिछले 6 साल के मुकाबले बजट में कटौती
चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सत्र में पेश बजट रिपोर्ट के मुताबिक की योजना 2016 का रक्षा बजट 7.6 फीसदी बढ़ाकर 954 अरब युआन (लगभग 146 अरब डॉलर) करने की है. जबकि पिछले साल रक्षा बजट में 10.1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी.
रक्षा बजट पर खर्च करने में चीन दूसरे नंबर पर
चीन इस बढ़ोतरी के बाद खर्च करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है. चीन के सैन्य खर्च में 2011 से 2015 के दौरान दोहरे अंकों में बढ़ोतरी की गई है. देश में 2010 में रक्षा बजट 7.5 फीसदी बढ़ा था.
सरकार के फैसले का स्वागत
मुख्य रिसर्चर जनरल चेन झू ने चीन की लड़खड़ाती पर एक इंटरव्यू में कहा कि रक्षा बजट में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी के बाद 10 फीसदी से कम की करना एक विवेकपूर्ण कदम है. सरकार ने इस साल के विकास दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी से सात फीसदी के दायरे में रखा है, जबकि पिछले साल यह लगभग सात फीसदी था.