लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक और सांसद अशोक मित्तल ने विश्वविद्यालय परिसर में हाल ही में हुई तोड़फोड़ और हिंसा को एक बड़ी सुनियोजित साजिश करार दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनिवर्सिटी के अंदर किसी भी छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई है. केवल रेडिफ पर आए एक झूठे मैसेज और फोन कॉल्स के जरिए छात्रों को भड़काकर माहौल खराब किया गया.