प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाई दुबई विमान हादसे के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित से फोन पर बात की है. पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरे देश ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है. पीएम ने कैप्टन स्मित की वीरता की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई है. फ्लाई दुबई फ्लाइट में हुए कुल्हाड़ी हमले के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है. ईरान ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाया है. ईरान का दावा है कि अपनी सत्ता बचाने और अमेरिका को युद्ध में घसीटने के लिए नेतन्याहू ने यह साजिश रची है.