पंजाब के तरनतारन सीमावर्ती इलाके से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ पर तैनात सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो खूंखार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने एक भीषण मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ को लेकर पुख्ता इनपुट मिले थे. इस महत्वपूर्ण इनपुट के मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया.