अमित कुमार दुबे पिछले एक दशक से aajtak.in के साथ जुड़े हुए हैं, यहां ये एसोसिएट एडिटर हैं और बिजनेस टीम को लीड कर रहे हैं, अमित के पास करीब 18 साल से ज्यादा का अनुभव है. ये रीडर्स को केवल खबर को लेकर गहरी जानकारी ही नहीं देते, बल्कि वित्तीय बाजार की तकनीकी बारीकियों को बखूबी समझाते भी हैं. चाहे वह निवेश के तरीके हों, म्यूचुअल फंड का चुनाव हो या टैक्स सेविंग टिप्स, इनकी रिपोर्ट्स को लाखों लोग अपनी वित्तीय योजना बनाने के लिए आधार मानते हैं. अमित की लेखन शैली की सबसे बड़ी खूबी 'कठिन को सरल' बनाना है.
पत्रकारिता के साथ अमित कुमार दुबे की एक विशिष्ट पहचान सेबी (SEBI) सर्टिफाइड म्यूचुअल फंड एजवाइजर के रूप में भी है. यह सर्टिफिकेट इनकी लिखी हर खबर पर विश्वसनीयता की मोहर लगाता है. आम आदमी की जेब से जुड़ी इनकी स्टोरीज काफी पढ़ी जाती हैं. वित्तीय बाजार की तकनीकी बारीकियों की बखूबी समझ इन्हें अपने काम में एक्सपर्ट बनाती है. इनकम टैक्स की जटिलताओं को सुलझाना अमित की बड़ी ताकत मानी जाती है. पर्सनल फाइनेंस की स्टोरीज को एक अलग अंदाज में पाठकों तक पहुंचाते हैं, जो लोकप्रिय भी हैं.
भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग सिस्टम और सरकारी नीतियों (जैसे GST और आयकर कानून) से जुड़ी खबरों पर अमित कुमार दुबे की मजबूत पकड़ है. हर साल बजट पर खबरों को बारीकी से विश्लेषण करना और आम आदमी पर इसके प्रभाव को समझाना इनकी विशेषज्ञता रही है. यही नहीं, शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को भांपने में भी ये माहिर हैं, पोर्टफोलियो कैसे बनाएं, ये काम इनके लिए अब चुटकी का खेल है.
साल 2007 में उन्होंने करियर की शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से की थी, उसके बाद साल 2008 में ibnkhabar.com (अब hindi.news18.com) की लॉन्चिंग टीम से जुड़ गए. करीब 7 साल तक नेटवर्क-18 का हिस्सा रहे और इस दौरान राजनीति, क्राइम और आर्थिक खबरों पर अपनी पकड़ मजबूत की. कुछ नया करने के लिए साल 2014 में bhaskarnews.com से जुड़े और वेबसाइट को लीड किया. उसके बाद न्यूज एक्सप्रेस और फिर न्यूज नेशन चैनल में अपनी सेवाएं दीं. इन दोनों चैनलों में ये डिजिटल नहीं, बल्कि टीवी आउटपुट टीम का हिस्सा थे. लेकिन डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर लौटने की चाह में इन्होंने 'आजतक' डिजिटल का रुख किया. पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से 'आजतक' के साथ ही जुड़े हुए हैं.
अमित बिहार के बांका के रहने वाले हैं. साइंस में इंटरमीडिएट के बाद केमेस्ट्री से BSc (ऑनर्स) किया है. साइंस बैकग्राउंड से ग्रेजुएट के बाद अचानक पत्रकारिता का भूत सवार हुआ और दिल्ली पहुंच गए. दिल्ली के संस्थान से एक साल का जर्नलिज्म कोर्स करने के बाद इंटर्नशिप के दौरान ही IBN7 में पहला ब्रेक मिला, फिर पत्रकारिता के साथ-साथ इन्होंने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री हासिल की.