दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में एक बड़ी दुर्घटना को टालने वाले और 174 यात्रियों की सुरक्षित जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन स्मित से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की है. पीएम मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन स्मित से उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके अद्भुत साहस की सराहना की. बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि उस बेहद मुश्किल और संकट के क्षण में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे.