scorecardresearch
 

ईरान के पलटवार से खाड़ी में हड़कंप! अबू धाबी में हिंदू मंदिर BAPS बंद

अबू धाबी स्थित BAPS Hindu Mandir को सुरक्षा कारणों से शनिवार के लिए बंद कर दिया गया, जबकि दुबई में DIAC की कला प्रदर्शनी भी स्थगित हुई. यूएई ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया और हालात नियंत्रण में हैं. अधिकारियों ने लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने को कहा. तेहरान की चेतावनी के बाद कुवैत, कतर, यूएई और जॉर्डन ने भी मिसाइलें रोकने की पुष्टि की.

Advertisement
X
UAE में हिंदू मंदिर BAPS बंद हो गया है. Photo ITG
UAE में हिंदू मंदिर BAPS बंद हो गया है. Photo ITG

अबू धाबी में स्थित BAPS Hindu Mandir को शनिवार को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया, जबकि यूएई द्वारा ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद दुबई में होने वाली एक कला प्रदर्शनी भी स्थगित कर दी गई. मंदिर ने X पर जारी बयान में कहा कि वह 'मौजूदा आपात स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहों के अनुरूप बंद रहेगा. इसे एहतियाती कदम बताया गया.
मंदिर ने कहा, 'सभी की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.'

दुबई में दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी (DIAC), जुमैरा में आयोजित होने वाली 'Legacy of the UAE- A Celebration of Emirati Artistic Voices' प्रदर्शनी के आयोजकों ने भी कार्यक्रम टालने की घोषणा की. Team DIAC ने कहा, 'हमारे समुदाय की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए हमने कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है.'

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
इससे पहले दिन में यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़े हमले का पूरी मजबूती के साथ सामना किया. अधिकारियों के मुताबिक कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया और स्थिति नियंत्रण में है.

अधिकारियों ने निवासियों से अपील की कि वे अपडेट के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें, क्योंकि क्षेत्र में इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है.

Advertisement

ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया
शनिवार को तेहरान द्वारा अमेरिका और इज़राइल के हमलों का जवाब देने की कसम खाने के बाद ईरानी मिसाइलों ने खाड़ी के कई देशों को निशाना बनाया, जिससे अरब दुनिया के एक हिस्से तक संघर्ष पहुंच गया. कुवैत, कतर, यूएई और जॉर्डन जहां अमेरिकी सैन्य मौजूदगी है, सभी ने कहा कि उन्होंने ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement