scorecardresearch
 

तारातला गोदाम हादसा: शुभेंदु ने किया मुआवजे ऐलान, नौकरी और मुफ्त इलाज का भरोसा

तारातला गोदाम हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलेगा. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इलाज, बच्चों की पढ़ाई और रोजगार में मदद का भरोसा दिया है.

Advertisement
X
गोदाम हादसे में मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया है. (File Photo: PTI)
गोदाम हादसे में मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया है. (File Photo: PTI)

कोलकाता के तारातला गोदाम हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के परिवारों को मुआवजा दिया गया है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये के चेक देने का वादा किकया है. इसके साथ ही, उन्होंने हर मुमकिन मदद करने का भरोसा भी दिया है.

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का चेक दिया जाएगा.

पिछले दिनों कोलकाता के तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से कुल 16 लोगों की मौत हो गई थी और 17 लोगों को बचाया गया था.

'फ्री दवाइयां मिलेंगी...'

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "हम सिविल डिफेंस को बेहतर बनाने और उसका बजट बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हम पीड़ित परिवारों, खासकर मृतकों के परिवारों को लेबर डिपार्टमेंट में काम दिलाने की कोशिश कर सकते हैं. हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि 10 लाख रुपये के मुआवजे के अलावा हम आपकी और क्या मदद कर सकते हैं." 

उन्होंने आगे कहा कि अगर मृतकों के परिवारों को बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद की जरूरत होगी, तो हम उसमें भी मदद करने की कोशिश करेंगे. हम घायलों के आगे के इलाज में भी मदद करेंगे और फ्री दवाइयां भी उपलब्ध कराएंगे.

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement