Prashant Kishor : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट, जिसे पिछले 31 वर्षों से बीजेपी का अभेद किला माना जाता था, वहां उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। हर राउंड के साथ उनकी बढ़त बढ़ती जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी को इसी सीट पर 8 हजार वोट भी नहीं मिले थे, लेकिन इस बार खुद प्रशांत किशोर मैदान में उतरे और बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ को सीधी चुनौती दे दी। क्या यह सिर्फ एक उपचुनाव है, या फिर बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प के उभरने का संकेत?