scorecardresearch
 

'मैं खुद भुक्तभोगी हूं...', टीएमसी के अंदरूनी विवाद पर बोले ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी

टीएमसी के अंदरूनी विवाद के बीच स्वपन बनर्जी ने पार्टी सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए हैं और खुद को 'भुक्तभोगी' बताया है. उनका कहना है कि लंबे समय से उन्हें काम करने का मौका नहीं मिला.

Advertisement
X
टीएमसी के अंदरूनी विवाद पर बोले ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी (File Photo)
टीएमसी के अंदरूनी विवाद पर बोले ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी (File Photo)

टीएमसी के अंदरूनी विवाद के बीच ममता बनर्जी के छोटे भाई स्वपन बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि वे खुद इस पूरे सिस्टम में 'भुक्तभोगी' रहे हैं. स्वपन बनर्जी के इस बयान के बाद पार्टी के अंदर चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

स्वपन बनर्जी लंबे समय से टीएमसी से जुड़े हुए हैं और खेल प्रशासन से भी उनका जुड़ाव रहा है. लेकिन अब उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें अपने काम करने का पूरा मौका नहीं दिया गया. राजनीति के साथ-साथ खेल प्रशासन में भी उनकी अच्छी-खासी सक्रियता रही है. इसके बावजूद उनका आरोप है कि पार्टी के भीतर उन्हें काम करने का पूरा मौका बिल्कुल नहीं दिया गया. वे बताते हैं कि पिछले 31 साल से वे पार्टी का झंडा उठाए हुए हैं, मगर बीते 13 साल से उन्हें किसी भी तरह की बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखा गया. उन्होंने पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास पर सीधे आरोप लगाए कि स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर उनकी भूमिका को लगातार छोटा किया गया.

मैं सिर्फ नाम का पदाधिकारी था

स्वपन बनर्जी ने कहा कि वे बंगाल ओलंपिक के सचिव रहे हैं, लेकिन वहां भी उनका काम ठीक से नहीं होने दिया गया. उन्होंने दावा किया कि कई बार उन्होंने चिट्ठियां भेजीं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि 31 साल से पार्टी से जुड़े होने के बावजूद पिछले 13 साल से उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई.

Advertisement

स्वपन बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी खुद टीएमसी नेताओं पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ कोलकाता में धरना दे रही हैं. उनके धरने में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सांसद भी शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement