scorecardresearch
 

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश, 2 पुलिसकर्मी घायल, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची SHO की जान

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश एहसान मारा गया. चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की. मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल घायल हुए, जबकि SHO विनोद कुमार की जान बुलेटप्रूफ जैकेट से बच गई.

Advertisement
X
एक लाख का इनामी था आरोपी.(Photo: Rahul Kumar/ITG)
एक लाख का इनामी था आरोपी.(Photo: Rahul Kumar/ITG)

सहारनपुर में शुक्रवार दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश एहसान मारा गया. सरसावा और चिलकाना थाना पुलिस की संयुक्त टीम डूमवाला गांव के पास चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. मुठभेड़ के दौरान एहसान कपूरी को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका साथी खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गया. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: मजदूर, ड्राइवर और वेल्डर निकले स्लीपर सेल, ATS की गिरफ्तारी से सहारनपुर के गांवों में सन्नाटा

मुठभेड़ में थाना सरसावा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा के बाएं हाथ में दो गोलियां लगीं. वहीं हेड कांस्टेबल सोनू भी दो गोली लगने से घायल हो गए. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है.

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SHO की जान

Advertisement

चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार भी मुठभेड़ के दौरान बाल-बाल बच गए. बदमाशों की दो गोलियां उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया. बदमाशों की फायरिंग से सरकारी वाहन के शीशे भी टूट गए. दिनदहाड़े हुई इस मुठभेड़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई.

पुलिस के मुताबिक मारा गया बदमाश एहसान पुत्र रियासत थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव कपूरी का रहने वाला था. उस पर लूट, डकैती और रंगदारी समेत करीब 31 गंभीर मुकदमे दर्ज थे. बेहट क्षेत्र में हुई चर्चित डकैती की वारदात में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.

सहारनपुर

पुलिस रिकॉर्ड में एहसान सहारनपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था. हाल के दिनों में पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी. पुलिस को इनपुट मिला था कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है, जिसके बाद संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया था.

DIG ने दी ऑपरेशन की जानकारी

DIG सहारनपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन एसएसपी अभिनंदन के नेतृत्व में चलाया गया. ऑपरेशन में चिलकाना और सरसावा थाने की पुलिस टीम शामिल थी. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए बड़े अपराधी को मार गिराने में सफलता हासिल की है.

Advertisement

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है और फरार बदमाश की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस आसपास के गांवों और जंगल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement